SSC Delhi Police Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज है। एसएससी द्वारा कांस्टेबल ड्राइवर के 1411 पदों पर भर्ती निकली थी। इसके अलावा पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) के 850 पदों पर भर्तियां निकाली गई थी।
इन पदों पर जिन भी उम्मीदवारों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन आज समाप्त हो रहे हैं। परीक्षा 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
SSC Delhi Police Recruitment 2022: ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें
– आवेदन की आखिरी तारीख – 29 जुलाई 2022
– चालान जमा करने की आखिरी तारीख – 30 जुलाई 2022
– आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख – 2 अगस्त 2022
परीक्षा की तारीख
– पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा – 21 अक्टूबर 2022
– दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) – 26 और 27 अक्टूबर 2022
योग्यता (eligibility)
– इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (age limit)
– पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती – 18 से 27 साल
– दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल – 18 से 30 साल
– एससी एसटी व अन्य को आयु सीमा में छूट दी गई है।
– अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन शुल्क (application fees)
– जनरल – 100 रुपए
-एससी – कोई शुल्क नहीं
-एसटी – कोई शुल्क नहीं
कैसे करें आवेदन (how to apply)
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
6 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
6 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
8 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
15 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
15 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
21 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines