SSC CHSL 2023: एसएससी सीएचएसएल के 1600 पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, 92, 000 तक होगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

SSC CHSL 2023
Edited By Niharika Gupta

SSC CHSL 2023
SSC CHSL 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज 8 जून, 2023 को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) के रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा। उम्मीदवार जो संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा, 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 10 जून, 2023 तक है। करेक्शन विंडो 14 जून को खुलेगी और 15 जून, 2023 को समाप्त होगी। टीयर I परीक्षा अगस्त 2023 में आयोजित की जाएगी। शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1600 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।
सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 प्रति आवेदन है और इसका भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग के माध्यम से या वीज़ा, मास्टर कार्ड, मेस्ट्रो, RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके या SBI शाखाओं में नकद में SBI चालान बनाकर किया जा सकता है।
एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01-08-2023 के अनुसार तय की गई है। जिसके तहत उम्मीदवारों की आयु18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को भारत सरकार के मौजूदा नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: