SSC CHSL 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा या एसएससी सीएचएसएल 2022 (SSC CHSL 2022) के लिए कल, 6 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी करेगा। एसएससी सीएचएसएल 2022 का नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध होगी।
पहले सएससी सीएचएसएल 2022 का शेड्यूल 5 नवंबर 2022 के लिए निर्धारित किया गया था लेकिन आयोग ने बाद में इसे स्थगित कर दिया। नोटिस में कहा था कि, “उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा, 2022 की सूचना जो कि 5.11.2022 को जारी होने वाली थी, अब 6.12.2022 को जारी होने के लिए री-शेड्यूल की गई है”।
SSC CHSL 2022 नोटिफिकेशन
एसएससी सीएचएसएल टीयर I परीक्षा पिछली तिथियों के अनुसार फरवरी-मार्च 2023 के लिए निर्धारित की गई थी। नोटिफिकेशन में परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किया जाएगा।
SSC CHSL: जानें कितने पदों पर हो सकती हैं भर्तियां
इस समय आयोग की ओर से पदों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जानकारों के मुताबिक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती किए जाने के अनुमान हैं।
SSC CHSL: योग्यता
इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्क बोर्ड से कक्षा 12वीं पास की हो. हालांकि, DEO CAG के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के लिए जरूरी है कि उसने साइंस स्ट्रीम से कक्षा 12वीं पास की हो. साथ ही 12वीं में मैथ्स को एक विषय के रूप में पढ़ा हो.
यह भर्ती अभियान लोअर डिवीजन क्लर्क/ जूनियर सचिवायल असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट/ सोर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों को भरेगा। पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines