UPSC Mains Result 2022: यूपीएससी मेन्स रिजल्ट जल्द होगा जारी, इंटरव्यू के लिए इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार
Edited By Niharika Gupta

upsc cse result 2022
Edited By Niharika Gupta

upsc cse result 2022
UPSC Mains Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 जारी करेगा। घोषित होने पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर भी उपलब्ध होंगे।
आयोग ने अभी भी यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स के परिणाम जारी करने का सही समय और तारीख जारी नहीं की है, लेकिन 24 नवंबर, 2022 के नोटिस के अनुसार परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इसने उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए अपने डाक्यूमेंट्स तैयार रखने को कहा है।
सभी योग्य उम्मीदवारों का व्यक्तित्व टेस्ट/इंटरव्यू अगले साल की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे व्यक्तित्व टेस्ट/इंटरव्यू के उद्देश्य के लिए अपने सभी संबंधित डाक्यूमेंट्स तैयार रखें और प्रत्येक की एक फोटोकॉपी के साथ तैयार रखें।
यूपीएससी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि “DAF-II (केवल ऑनलाइन मोड) जमा करना अनिवार्य है और यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर DAF-IIऑनलाइन जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में कोई अनुरोध नहीं माना जाएगा ”
बता दें, UPSC CSE के फाइनल परिणाम में मेन्स की लिखित परीक्षा के 1750 अंको और पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू के 275 अंको को जोड़कर तैयार किया जाता है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.