---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

HTET answer key 2022: हरियाणा टीईटी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस दिन तक दर्ज करें आपत्ति

HTET answer key 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2022 के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार हरियाणा टीईटी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर आंसर-की (HTET answer key 2022)  चेक और डाउनलोड कर सकते हैं या […]

---विज्ञापन---

HTET answer key 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2022 के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार हरियाणा टीईटी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर आंसर-की (HTET answer key 2022)  चेक और डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे दिए लिंक से भी डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार यदि आंसर की खिलाफ आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रति प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये देने होंगे।

---विज्ञापन---

HTET answer key 2022 Download Link

HTET Answer key 2022: ऐसे चेक करें आंसर-की

  • BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “HTET आंसर-की 2022” लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद लेवल-1, लेवल-2 और लेवल 3 की आंसर-की पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर HTET 2022 की आंसर-की दिखाई देगी
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

और पढ़िए– MPPEB Group 5 Answer Key 2022: एमपीपीईबी ग्रुप 5 की आंसर-की जारी, ऐसे आपत्ति करें दर्ज

---विज्ञापन---

हरियाणा टीईटी 2022 परीक्षा 03 और 04 दिसंबर 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03 बजे से शाम 5.30 बजे तक थी। तीन लेवल आयोजित हुई इस परीक्षा में लगभग 3 लाख से ज्यादा उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। लेवल-I (PRT) के पेपर में 60 हजार से ज्यादा, लेवल-II (TGT) के पेपर में करीब डेढ़ लाख और लेवल-III (PGT) के पेपर में 95 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने हरियाणा टीईटी एग्जाम दिया है।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 05, 2022 04:50 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola