Sarkari Naukri: केंद्रीय विद्यालय में 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्तियां, 1 लाख से अधिक होगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

KVS PGT exam city slip
Edited By Niharika Gupta

KVS PGT exam city slip
kendriya vidyalaya recruitment 2022: सरकरी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए केंद्रीय विद्यालय में बंपर भर्तियां (KVS Recruitment 2022) निकली हैं। बता दें कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने देशभर में केंद्रीय विद्यालय संगठन के लिए 13 हजार 404 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं, इनमें टीचिंग, नॉन-टीचिंग, सेक्शन ऑफिसर, प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, फाइनेंस ऑफिसर, ट्रैंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए 40 साल की उम्र तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट kvssangathan.nic.in पर जाकर 26 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते है।
पीजीटी पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। वहीं टीजीटी/ लाइब्रेरियन पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 और पीआरटी के लिए अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट मिलेगी।
भर्ती प्रक्रिया में किस भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास से लेकर मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
केवी प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और नॉन टीचिंग पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। यहां सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: