DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ में ग्रेजुएट पास के लिए निकली बंपर भर्तियां, 1 लाख से अधिक होगी सैलरी, जल्द यहां से करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

DRDO recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

DRDO recruitment 2023
DRDO CEPTAM Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा सेंटर फॉर पर्सनेल टैलेंट मैनेजमेंट (DRDO-CEPTAM) में एडमिन एंड एलाइड (A&A) कैडर के 1,000 से अधिक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 7 दिसंबर को रात 12 बजे तक समाप्त हो जाएगी। योग्य उम्मीदवार drdo.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
CEPTAM ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-1, जूनियर टेक्नीशियन ऑफिसर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट ए, स्टोर असिस्टेंट ए, सिक्योरिटी असिस्टेंट ए, व्हीकल ऑपरेटर ए, फायर इंजन ड्राइवर ए और फायरमैन के पदों पर 1061 वैकेंसी है।
DRDO द्वारा निकली गई भर्ती में कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए है। जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग, ईएसएम श्रेणियों के कैंडिडेट्स और महिला कैंडिडेट्स से कोई फीस नहीं वसूली जाएगी।
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर पदों के लिए कैंडिडेट्स को अंग्रेजी-हिंदी में पीजी के साथ ग्रेजुएशन में हिंदी-अंग्रेजी एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए। स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ 100 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट तक डिक्टेशन और इसका 40 मिनट में ट्रांसक्रिप्शन करने में सक्षम होना चाहिए।
इन पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 30 वर्ष ही होनी चाहिए। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग, ईएसएम श्रेणियों के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छुट भी दी जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: