News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sarkari Naukri: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने ट्रेड अपरेंटिस के लिए 236 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत ग्रेजुएट, टेकनिशियन और HR अपरेंटिस के लिए भर्ती की जाएगी। GRSE ने नोटिफिकेशन में इन पदों के लिए जानकारी शेयर की है। इसके साथ ही नोटिफिकेशन में आवेदन की आखिरी तारीख के बारे में भी बताया गया है। अगर आप इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको 17 नवंबर कर का समय दिया गया है।
GRSE भर्ती के लिए कैंडिडेट के पास संबंधित विषयों में डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। यहां हम आपको इस जॉब से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी देंगे। आइये इस सरकारी नौकरी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
नोटिफिकेशन में बताया गया है कि GRSE भर्ती 2024 ने 236 पदों पर अपरेंटिस और HR ट्रेनी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। बता दें कि इसके लिए आवेदन 19 अक्टूबर से शुरू कर दिया गया है। यह विंडो 17 नवंबर तक खुली रहेगी। अगर आप इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो ‘jobapply.in/grse2024app’ पर जा सकते हैं।
236 में से 90 वैकेंसी ट्रेड अपरेंटिस( आईटीआई) के लिए है। इसके अलावा फ्रेशर के लिए 40 ट्रेड अपरेंटिस पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। टेक्निशियन अपरेंटिस के लिए भी 40 वैकेंसी निकाली गई है, जबकि HR ट्रेनी के लिए 6 वैकेंसी निकाली गई है।
अगर आप HR ट्रेनी के लिए अप्लाई करते हैं तो आपके पास ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। इसमें आपको कम से कम 60% अंक हासिल करने होंगे, जबकि एससी / एसटी / ओबीसी / पीएच कैंडिडेट को 55 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। HR ट्रेनी के लिए एज लिमिट 26 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ट्रेड अप्रेंटिस (एक्स-आईटीआई) पदों के लिए कैंडिडेट के पास बताए गए ट्रेड/सब्जेक्ट में परीक्षा देनी होगी और मेरिट के हिसाब से उनका चयन किया जाएगा। वहीं फ्रेशर अप्रेंटिस के लिए 10वीं या 12वीं में प्राप्त अंको के हिसाब से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
एचआर ट्रेनी के लिए शॉर्टलिस्टिंग योग्यता परीक्षा के हिसाब से होगी। शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद इंटरव्यू के लिए चुने जाएंगे।
यह भी पढ़ें – Bihar Sarkari Naukri: बिहार में निकलीं छप्पर फाड़ नौकरियां, 1957 पदों पर होंगी भर्तियां

how to Apply
अगर आप इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको https://www.grse.in/ या jobapply.in/grse2024app पर जाना होगा। यहां आपको GRSE भर्ती 2024 लिंक दिखाई देगा , उसपर क्लिक करके आप आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आखिर में एक प्रिंटआउट निकाल लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।