खबर की मुख्य बातें:-
- RRB द्वारा सेक्शन कंट्रोलर 2026 के लिए 15 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.
- इस भर्ती अभियान के तहत कुल 119 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 33 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.
भारत में हर साल लाखों की संख्या में युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते हैं, जिसमें रेलवे सबसे मशहूर है. रेलवे में नौकरी पाने के लिए देश में रहने वाले युवा हर दिन कई घंटों मेहनत करते हैं और अपनी पढ़ाई और मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते हैं. ऐसे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है! दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller Recruitment 2026) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के तहत इस भर्ती में कुल 119 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार को RRB की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. आइए जानते हैं इन भर्ती के लिए कौन योग्य है और कब आवेदन कर सकते हैं?
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: इस हफ्ते बंद हो जाएंगे 9700+ सरकारी पदों पर आवेदन की विंडो, कहीं
कौन कर सकता है आवेदन? क्या है अप्लाई करने की डेट
इस सरकारी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया कल यानी 15 जुलाई 2026 से शुरू हो जाएगी, इसलिए बिना देरी किए अपनी अपने तमाम डॉक्यूमेंट्स आदि तैयार कर लें, ताकि लास्ट मिनट में कोई परेशानी न हो. अब आते हैं कि आखिर इन भर्ती के लिए कौन योग्य है? बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. ऐसे में अगर आप अपने आपको इन शर्तों में ठीक पाते हैं, तो आवेदन लिंक एक्टिव होते ही अप्लाई कर दें.
कैसे होगा सिलेक्शन और कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 पे मैट्रिक्स के तहत 35,400 रुपये प्रति माह का शुरुआती सैलरी दिया जाएगा. वहीं चयन प्रक्रिया को समझे, तो सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा. सभी चरणों में सफलतापूर्वक पास होने वाले अभ्यर्थियों की आखिरी मेरिट सूची जारी की जाएगी. हालांकि, लिखित परीक्षा के पैटर्न की बात करें, तो भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे. प्रश्न पत्र में मुख्य रूप से सवाल गणित, रीजनिंग, लॉजिकल एबिलिटी और सामान्य योग्यता जैसे विषयों से होंगे. परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है, ऐसे में गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी. इसलिए परीक्षा देने से पहले अच्छी तैयारी बहुत जरूरी है.
कैसे करें इस भर्ती के लिए आवेदन?
सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए अप्लाई 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी, इसलिए अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें और अपने आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें.
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें.
- अब वेबसाइट के होमपेज पर RRB Section Controller Recruitment 2026 सेक्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें.
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और एक बार पूरे फॉर्म को जांच लें.
- सभी जानकारी सही होने पर सबमिट कर दें और फिर आखिर में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें.
कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2026 तय की गई है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले ही तैयार रखें. अगर आप रेलवे में एक सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकती है.
एक नजर में देखें पूरी भर्ती
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| पद का नाम | सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller) |
| कुल पद | 119 पद |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 15 जुलाई 2026 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 14 अगस्त 2026 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आयु सीमा | 20 से 33 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट |
| परीक्षा पैटर्न | 100 प्रश्न, 100 अंक, 120 मिनट |
| नेगेटिव मार्किंग | गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती |
| सैलरी | ₹35,400 प्रति माह (लेवल-6 पे मैट्रिक्स) |
मुख्य निष्कर्ष:- रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए RRB Section Controller Recruitment 2026 शानदार अवसर है. आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2026 है, इसलिए समय रहते आवेदन करें, आधिकारिक नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: मध्य प्रदेश में ADPO की भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, जानें सैलरी और
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
3 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
4 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines