Sarkari Naukri 2026: इस हफ्ते बंद हो जाएंगे 9700+ सरकारी पदों पर आवेदन की विंडो, कहीं आपकी पसंद की नौकरी तो नहीं? अभी देखें पूरी लिस्ट

क्या आप भी सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है. इस हफ्ते 9700 से ज्यादा पदों पर अलग-अलग विभाग में जारी भार्ती आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है. जानिए सभी पदों के बारे में और सभी की लास्ट डेट

Sarkari Naukri 2026 Notifications

सरकारी नौकरी के लिए लास्ट डेट करीब. (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • 9700+ सरकारी पदों पर देशभर में बंपर भर्तियां जारी हैं और इनमें आवेदन की आखिरी तारीख इसी हफ्ते समाप्त हो रही है.
  • दिल्ली हाई कोर्ट, SBI, बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर, MP कृषि विस्तार अधिकारी, MP व UP आंगनवाड़ी और नैनी एयरोस्पेस समेत कई विभागों में आवेदन का मौका अभी जारी है.
  • अलग-अलग भर्तियों के लिए 12वीं पास, ग्रेजुएट, LLB, मास्टर्स, NET/SET और टेक्निकल योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

भारत में रहने वाले ज्यादातर युवा सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं और उसे हासिल करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं. देशभर में हर साल सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के लिए भर्तियां निकली जाती है, जिसे पाने के लिए लाखों की संख्या में आवेदन आते हैं, लेकिन सिलेक्शन सिर्फ कुछ ही लोगों की हो पाती है. ऐसे में अभी देश में 9700+ पदों पर अलग-अलग सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही है, जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट इस हफ्ते खत्म हो जाएगी. अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं और बेहतर भविष्य बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं किन विभागों में कितने पद पर भर्तियां निकली हैं और कौन सी आपके लिए बेस्ट रहने वाली है. इस स्टोरी में हम आपको दिल्ली हाई कोर्ट से लेकर, बैंक, आंगनवाड़ी आदि भर्ती के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस 2026

अगर आप ज्यूडिशियल सर्विस में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ा मौका है. दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा हायर ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा (HJS) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है. अस भर्ती में कुल 27 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 शाम 5:30 बजे तक रखा गया है. अगर आपके पास LLB की डिग्री और कम से कम 7 साल का एडवोकेट  के रूप में प्रैक्टिस का अनुभव है, तो आप इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. प्रीलिम्स परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन

SBI भर्ती 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर (लॉ) और डिप्टी मैनेजर (लॉ) की भर्ती निकली हुई हैं, जिसकी लास्ट डेट 14 जुलाई है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 49 पदों को भरे जाएंगे. बात करें कौन इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं, तो उम्मीदवार के पास लॉ की डिग्री के साथ बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और 2/4 साल का अनुभव होना चाहिए. इन पदों में सिलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू देना होगा, जिसके आधार पर सही उम्मीदवार का चयन होगा और वह बैंक में सरकारी नौकरी कर सकेगा. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को sbi.bank.in  पर जाकर अप्लाई करना होगा.

नैनी एयरोस्पेस भर्ती 2026

नैनी एयरोस्पेस लिमिटेड (NAEL), प्रयागराज ने Naini Aerospace Recruitment 2026 के तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (ऑपरेटर) और विभिन्न विभागों में जूनियर असिस्टेंट सहित कुल 28 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. जो लोग टेक्निकल फील्ड का अच्छा अनुभव रखते हैं और इसमें करियर बनाना चाहते हैं, तो यह उनके लिए बड़ा मौका हो सकता है. इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 17 जुलाई 2026 रखी गई है. भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा.

विज्ञापन

बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026

बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर की कुल 3687 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी कमीशन (BSUSC) की तरफ से इसके आवेदन लिए जा रहे हैं. इस भर्ती के जरिए अंग्रेजी, इतिहास, हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान और समाजशास्त्र के विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री, नेट या बिहार एसईटी है, वह आसानी से अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही, UGC 2009 या 2016 के नियमों के तहत PhD करने वाले उम्मीदवारों को नेट से भी छूट दी गई है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 रखी गई है, इसलिए बिना देरी आवेदन करें.

MP आंगनवाड़ी भर्ती 2026

मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका मिल रहा है. महिला एव बाल विकास विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और हेल्पर के कुल 2,548 पदों पर भर्ती की जा रही है. उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. इन पदों पर भर्ती के लिए महिलाएं चयन पोर्टल chayan.mponline.gov.in के माध्यम से 13 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं.

विज्ञापन

MP कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026

सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों में से जिन लोगों के पाल एग्रीकल्चर या हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री है, वह मध्य प्रदेश के अभ्यर्थी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती का फॉर्म भी भर सकते हैं. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल (MPESB) की ओर से 2784 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, जिसकी लास्ट डेट 17 जुलाई 2026 रखी गई है. बता दें कि यह भर्ती समूह-2 उपसमूह-1 के अंतर्गत निकाली गई है. उम्र सीमा की बात करें, तो अगर उम्मीदवार की उम्र 18-40 वर्ष तक है, तो वह आवेदन कर सकते हैं, हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को छूट भी मिलेगी.

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी भर्ती 2026 आवेदन जारी है, जिसकी लास्ट डेट 16 जुलाई है. इस भर्ती के माध्यम से सरकारी नौकरी का लाभ हासिल कर सकती हैं, हालांकि, अभी बागपत और बिजनौर जिलों में आंगनवाड़ी  वर्कर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहा है. इस भर्ती में सिर्फ महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने की पात्र हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह फ्री रखी गई है. भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

एक नजर में देखें:-

भर्ती का नामकुल पदन्यूनतम योग्यताआवेदन की अंतिम तिथि
दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस (HJS) 202627LLB + 7 वर्ष एडवोकेट के रूप में अनुभव15 जुलाई 2026
SBI असिस्टेंट मैनेजर (लॉ) / डिप्टी मैनेजर (लॉ)49लॉ डिग्री, बार काउंसिल रजिस्ट्रेशन एवं संबंधित अनुभव14 जुलाई 2026
नैनी एयरोस्पेस भर्ती 202628संबंधित ट्रेड/टेक्निकल योग्यता17 जुलाई 2026
बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 20263,687संबंधित विषय में मास्टर्स + NET/SET/PhD15 जुलाई 2026
MP आंगनवाड़ी भर्ती 20262,54812वीं पास (केवल महिला उम्मीदवार)13 जुलाई 2026
MP कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 20262,784एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएशन17 जुलाई 2026
UP आंगनवाड़ी भर्ती 2026 (बागपत/बिजनौर)जिलेवार12वीं पास (केवल महिला उम्मीदवार)15-16 जुलाई 2026

मुख्य निष्कर्ष:- अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद अहम है. देशभर में विभिन्न विभागों की 9700 से ज्यादा खाली पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक हैं. ऐसे में अपनी योग्यता के अनुसार भर्ती का चयन कर समय रहते आवेदन करें, ताकि सरकारी नौकरी पाने का यह मौका हाथ से न निकल जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ