Sarkari Naukri 2026: मध्य प्रदेश में ADPO की भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, जानें सैलरी और अप्लाई करने का तरीका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है. मध्य प्रदेश में ADPO की भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू कर दिया है. जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई.

MPPSC ADPO Recruitment 2026 apply online

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पर बड़ा अपडेट. (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें: –

विज्ञापन
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ADPO की पदों के लिए आवेदन की विंडो दोबारा खोल दी है.
  • जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर सके थे, वह अब आसानी से इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर MPPSC ADPO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • आवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2026 तय की गई है.

देश में हर साल लाखों युवा सरकारी नौकरी के लिए कई पदों पर आवेदन करते हैं, लेकिन संबंधित विभाग में लाखों आवेदकों में से सिर्फ कुछ ही सिलेक्ट हो पाते हैं. हमेशा से माना जाता रहा है कि सरकारी सबसे सुरक्षित नौकरी के साथ भविष्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है, यही वजह है कि ज्यादातर युवा सरकारी पदों पर आवेदन करते हैं. अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC ने सहायत जिला अभियोजन अधिकारी ADPO की पदों के लिए आवेदन की विंडो दोबारा खोल दी है. इसकी मदद से जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर सके थे, वह अब आसानी से इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

कौन और कहां कर सकता है अप्लाई?

अगर आप मानते हैं कि आप इस पद के लिए सही है, तो आप मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर MPPSC ADPO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं. आज यानी 10 जुलाई से इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं और साथ ही आवेदन की आखिरी तारीख भी नजदीक है, जोकि 24 जुलाई तय की गई है.

विज्ञापन

कौन-कौन कर सकता है इन पदों पर अप्लाई?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा, तभी जाकर वह इस भर्ती के लिए फिट होंगे. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में बैचलर डिग्री (LLB) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.

इसके अलावा, आवेदनकर्ता की आयु 1 जनवरी 2027 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी. सभी शर्तों तो अच्छे से समझने के लिए हम इस स्टोरी में भर्ती का नोटिफिकेशन लिंक कर रहे हैं, जिसपर क्लिक कर आप आसानी से पूरा नोटिफिकेशन पढ़ सकेंगे. याद रखें, जो उम्मीदवार इन शर्तों को पूरा नहीं कर पाता है, उसका सिल्केशन नहीं होगा, इसलिए अप्लाई करते वक्त सभी नियमों व शर्तों को अच्छे से पढ़ें.

विज्ञापन

कैसा होगा सिल्केशन?

इन पदों पर सिल्केशन के लिए उम्मीदवारों को कुछ चरणों से होकर गुजरना पड़ेगा. आवेदन भले ही ऑनलाइन हो, लेकिन चयन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में होगी. उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रतियोगिता परीक्षा देनी होगी. बता दें कि एपीपीएससी एडीपीओ 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 540 रुपये और ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/एसटी को 290 रुपये का भुगतान करना होगा. ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई रखी गई है, इसलिए देरी करने से बजाय अभी फॉर्म भर लें.

विवरणजानकारी
भर्ती का नामMPPSC ADPO Recruitment 2026
भर्ती बोर्डमध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
पद का नामसहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO)
आवेदन शुरू10 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि24 जुलाई 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmppsc.mp.gov.in
योग्यतामान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB या समकक्ष डिग्री
आयु सीमा21 से 40 वर्ष (01 जनवरी 2027 तक)
आयु में छूटआरक्षित वर्ग को नियमानुसार
वेतन₹9,300 – ₹34,800 प्रति माह
चयन प्रक्रियाप्रतियोगी परीक्षा

कितनी मिलेगी सैलरी और कैसे करें अप्लाई?

इन पदों पर आवेदन करने वालों को सैलरी भी अच्छी मिलेगी. जो उम्मीदवार इन पदों के लिए सेलेक्ट होंगे, उन्हें हर महीने 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये प्रतिमाह मिलेंगं.

विज्ञापन

अब आते हैं कि आप कैसे कर सकते हैं इन पदों पर अप्लाई? बता दें कि ADPO की पदों पर अप्लाई करने का प्रोसेस काफी आसान है, आपको सिर्फ कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को अधिकारिक वेबसाइट पर mppsc.mp.gov.in जाना होगा.
  • वेबसाइट खुलते ही होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक पर करना होगा.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर, मांगे गए शैक्षिणक योग्यता की जानकारी जैसे जरूरी डिटेल को ध्यानपूर्वक भरना होगा.
  • आखिर में फॉर्म को दोबारा पढ़कर सबमिट कर दें और साथ ही, उसका प्रिंट ऑउट भी निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

नौकरी दिलाने के धोखाधड़ी से बचें

सरकारी नौकरी में परीक्षा देकर जो उम्मीदवार सफल नहीं हो पाते हैं, उनके दिमाग में अक्सर आता है कि कहीं किसी तरह के जुगाड़ व पैसा देकर कोई भी नौकरी मिल जाए. लेकिन ध्यान रखें, पैसे लेकर नौकरी दिलाने का दावा करने वाले लोग फर्जी होती है. किसी भी विभाग में नौकरी करने के लिए सिर्फ उसकी अधिकारिक नोटिफिकेशन, जो वेबसाइट पर मौजूद हो उसी पर ध्यान दें.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ADPO की पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है, जोकि 24 जुलाई तक चलेगी. यह उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका जो पहले अप्लाई नहीं कर सके थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ