खबर की मुख्य बातें:-
- 9700+ सरकारी पदों पर देशभर में बंपर भर्तियां जारी हैं और इनमें आवेदन की आखिरी तारीख इसी हफ्ते समाप्त हो रही है.
- दिल्ली हाई कोर्ट, SBI, बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर, MP कृषि विस्तार अधिकारी, MP व UP आंगनवाड़ी और नैनी एयरोस्पेस समेत कई विभागों में आवेदन का मौका अभी जारी है.
- अलग-अलग भर्तियों के लिए 12वीं पास, ग्रेजुएट, LLB, मास्टर्स, NET/SET और टेक्निकल योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
भारत में रहने वाले ज्यादातर युवा सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं और उसे हासिल करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं. देशभर में हर साल सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के लिए भर्तियां निकली जाती है, जिसे पाने के लिए लाखों की संख्या में आवेदन आते हैं, लेकिन सिलेक्शन सिर्फ कुछ ही लोगों की हो पाती है. ऐसे में अभी देश में 9700+ पदों पर अलग-अलग सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही है, जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट इस हफ्ते खत्म हो जाएगी. अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं और बेहतर भविष्य बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं किन विभागों में कितने पद पर भर्तियां निकली हैं और कौन सी आपके लिए बेस्ट रहने वाली है. इस स्टोरी में हम आपको दिल्ली हाई कोर्ट से लेकर, बैंक, आंगनवाड़ी आदि भर्ती के बारे में बताएंगे.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: UP में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, गन्ना सुपरवाइजर के 1182 पदों पर
दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस 2026
अगर आप ज्यूडिशियल सर्विस में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ा मौका है. दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा हायर ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा (HJS) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है. अस भर्ती में कुल 27 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 शाम 5:30 बजे तक रखा गया है. अगर आपके पास LLB की डिग्री और कम से कम 7 साल का एडवोकेट के रूप में प्रैक्टिस का अनुभव है, तो आप इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. प्रीलिम्स परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी.
SBI भर्ती 2026
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर (लॉ) और डिप्टी मैनेजर (लॉ) की भर्ती निकली हुई हैं, जिसकी लास्ट डेट 14 जुलाई है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 49 पदों को भरे जाएंगे. बात करें कौन इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं, तो उम्मीदवार के पास लॉ की डिग्री के साथ बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और 2/4 साल का अनुभव होना चाहिए. इन पदों में सिलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू देना होगा, जिसके आधार पर सही उम्मीदवार का चयन होगा और वह बैंक में सरकारी नौकरी कर सकेगा. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को sbi.bank.in पर जाकर अप्लाई करना होगा.
नैनी एयरोस्पेस भर्ती 2026
नैनी एयरोस्पेस लिमिटेड (NAEL), प्रयागराज ने Naini Aerospace Recruitment 2026 के तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (ऑपरेटर) और विभिन्न विभागों में जूनियर असिस्टेंट सहित कुल 28 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. जो लोग टेक्निकल फील्ड का अच्छा अनुभव रखते हैं और इसमें करियर बनाना चाहते हैं, तो यह उनके लिए बड़ा मौका हो सकता है. इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 17 जुलाई 2026 रखी गई है. भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा.
बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026
बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर की कुल 3687 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी कमीशन (BSUSC) की तरफ से इसके आवेदन लिए जा रहे हैं. इस भर्ती के जरिए अंग्रेजी, इतिहास, हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान और समाजशास्त्र के विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री, नेट या बिहार एसईटी है, वह आसानी से अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही, UGC 2009 या 2016 के नियमों के तहत PhD करने वाले उम्मीदवारों को नेट से भी छूट दी गई है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 रखी गई है, इसलिए बिना देरी आवेदन करें.
MP आंगनवाड़ी भर्ती 2026
मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका मिल रहा है. महिला एव बाल विकास विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और हेल्पर के कुल 2,548 पदों पर भर्ती की जा रही है. उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. इन पदों पर भर्ती के लिए महिलाएं चयन पोर्टल chayan.mponline.gov.in के माध्यम से 13 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं.
MP कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026
सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों में से जिन लोगों के पाल एग्रीकल्चर या हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री है, वह मध्य प्रदेश के अभ्यर्थी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती का फॉर्म भी भर सकते हैं. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल (MPESB) की ओर से 2784 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, जिसकी लास्ट डेट 17 जुलाई 2026 रखी गई है. बता दें कि यह भर्ती समूह-2 उपसमूह-1 के अंतर्गत निकाली गई है. उम्र सीमा की बात करें, तो अगर उम्मीदवार की उम्र 18-40 वर्ष तक है, तो वह आवेदन कर सकते हैं, हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को छूट भी मिलेगी.
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026
उत्तर प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी भर्ती 2026 आवेदन जारी है, जिसकी लास्ट डेट 16 जुलाई है. इस भर्ती के माध्यम से सरकारी नौकरी का लाभ हासिल कर सकती हैं, हालांकि, अभी बागपत और बिजनौर जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहा है. इस भर्ती में सिर्फ महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने की पात्र हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह फ्री रखी गई है. भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा.
एक नजर में देखें:-
| भर्ती का नाम | कुल पद | न्यूनतम योग्यता | आवेदन की अंतिम तिथि |
|---|---|---|---|
| दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस (HJS) 2026 | 27 | LLB + 7 वर्ष एडवोकेट के रूप में अनुभव | 15 जुलाई 2026 |
| SBI असिस्टेंट मैनेजर (लॉ) / डिप्टी मैनेजर (लॉ) | 49 | लॉ डिग्री, बार काउंसिल रजिस्ट्रेशन एवं संबंधित अनुभव | 14 जुलाई 2026 |
| नैनी एयरोस्पेस भर्ती 2026 | 28 | संबंधित ट्रेड/टेक्निकल योग्यता | 17 जुलाई 2026 |
| बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 | 3,687 | संबंधित विषय में मास्टर्स + NET/SET/PhD | 15 जुलाई 2026 |
| MP आंगनवाड़ी भर्ती 2026 | 2,548 | 12वीं पास (केवल महिला उम्मीदवार) | 13 जुलाई 2026 |
| MP कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 | 2,784 | एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएशन | 17 जुलाई 2026 |
| UP आंगनवाड़ी भर्ती 2026 (बागपत/बिजनौर) | जिलेवार | 12वीं पास (केवल महिला उम्मीदवार) | 15-16 जुलाई 2026 |
मुख्य निष्कर्ष:- अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद अहम है. देशभर में विभिन्न विभागों की 9700 से ज्यादा खाली पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक हैं. ऐसे में अपनी योग्यता के अनुसार भर्ती का चयन कर समय रहते आवेदन करें, ताकि सरकारी नौकरी पाने का यह मौका हाथ से न निकल जाए.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: मध्य प्रदेश में ADPO की भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, जानें सैलरी और
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
6 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
6 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
8 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
15 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
15 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
21 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines