Sarkari Naukri 2026: UP में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, गन्ना सुपरवाइजर के 1182 पदों पर भर्ती शुरू; ₹81000 तक मिलेगी सैलरी

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: अगर आप यूपी में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और आपको कृषि क्षेत्र का अच्छी जानकारी है, तो आपके लिए UPSSSC ने बड़ी भर्ती निकली है. इन भर्तियों की मदद से गन्ना सुपरवाइजर के कुल 1182 पदों पर भर्ती होनी है. जानें योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन प्रक्रिया और चयन से जुड़ी पूरी जानकारी.

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026

सरकारी नौकरी 2026 (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
  • इस भर्ती अभियान के तहत गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में कुल 1182 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कृषि विज्ञान में स्नातक डिग्री होना जरूरी है.
  • अभ्यर्थियों के पास UPSSSC PET का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है.
  • भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 साल से 40 साल तक तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
  • चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 पे स्केल के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी.

भारत में रहने वाले लगभग अधिकतर युवाओं का सपना होता है कि वह सरकारी नौकरी करें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल रहे और फैमिली भी अच्छी जिंदगी जी सकें. उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के तहत कुल 1182 खाली पदों को भरी जाएंगी. ऐसे उम्मीदवार जो कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है. इन भर्तियों में आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी योग्यताओं को पूरा करना होगा. गन्ना सुपरवाइजर पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि विज्ञान (Agriculture Science) में ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर की सामान्य जानकारी होना भी फायदेमंद साबित हो सकता है.

विज्ञापन

जरूरी पात्रता इस प्रकार है:

  • उम्मीदवार के पास वैध UPSSSC PET स्कोरकार्ड होना चाहिए.
  • PET परीक्षा में शून्य या नकारात्मक अंक वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे.
  • कृषि क्षेत्र से संबंधित डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
  • कंप्यूटर ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को काम करने में सुविधा मिलेगी.
  • आयु सीमा और आरक्षित वर्ग को मिलेगी विशेष छूट.

सरकारी नियमों के अनुसार इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता और आयु सीमा की पूरी जानकारी जरूर जांच लें.

गन्ना सुपरवाइजर को मिलेगी शानदार सैलरी, भत्तों का भी फायदा

सरकारी नौकरी की सबसे बड़ी खासियत अच्छी सैलरी और नौकरी की स्थिरता होती है. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत वेतन दिया जाएगा. इसमें शुरुआती सैलरी 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रति माह तक हो सकता है. इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले कई अन्य लाभ भी दिए जाएंगे, जिनमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं शामिल होंगी. इस वजह से यह भर्ती कृषि क्षेत्र के युवाओं के लिए करियर बनाने का अच्छा मौका साबित हो सकती है.

विज्ञापन

आवेदन शुल्क और ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका

UPSSSC की इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान सिर्फ 25 रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन:

विज्ञापन
  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए भर्ती विज्ञापन सेक्शन में गन्ना सुपरवाइजर भर्ती लिंक खोलें.
  • अपने PET रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
  • यहां क्लिक कर देखें भर्ती नोटिफिकेशन- PDF
भर्ती से जुड़ी जानकारीडिटेल्स
भर्ती का नामUPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026
भर्ती बोर्डउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
विभागगन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश
कुल पदों की संख्या1182 गन्ना सुपरवाइजर पद
पद का नामगन्ना सुपरवाइजर (Cane Supervisor)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन आवेदन
आवश्यक योग्यताकृषि विज्ञान (Agriculture Science) में स्नातक डिग्री
जरूरी परीक्षाUPSSSC PET का वैध स्कोरकार्ड
आयु सीमा18 वर्ष से 40 वर्ष तक
आरक्षित वर्ग को छूटउत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार
सैलरी₹25,500 से ₹81,100 रुपये प्रति माह (लेवल-4 पे स्केल)
आवेदन शुल्कसभी वर्गों के लिए ₹25 ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस
चयन प्रक्रियाPET स्कोर, मुख्य परीक्षा और अन्य चयन चरण
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

कैसे होगा उम्मीदवारों का सिलेक्शन?

गन्ना सुपरवाइजर पद पर चयन के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया से गुजरना होगा. PET स्कोर के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. इसके बाद मुख्य परीक्षा और अन्य जरूरी चरणों के आधार पर अंतिम चयन किया जा सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें. कृषि विज्ञान, सामान्य ज्ञान, उत्तर प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी पर विशेष ध्यान देना फायदेमंद रहेगा.

भविष्य में सरकारी नौकरी के लिए बढ़ सकते हैं अवसर

उत्तर प्रदेश जैसे बड़े कृषि राज्य में गन्ना और कृषि विभाग से जुड़ी नौकरियों की मांग लगातार बनी रहती है. गन्ना सुपरवाइजर जैसे पदों पर काम करने वाले उम्मीदवारों को किसानों के साथ काम करने, कृषि योजनाओं को लागू करने और विभागीय जिम्मेदारियां संभालने का अवसर मिलता है. जो युवा कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक मजबूत शुरुआत हो सकती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना फॉर्म पूरा कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- UPSSSC गन्ना सुपरवाइजर भर्ती 2026 कृषि क्षेत्र के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है. उम्मीदवार समय पर आवेदन करें और बेहतर तैयारी के साथ चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल करने का प्रयास करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ