UP Jobs: किसी भी चुनाव का मुद्दा बेरोजगारी, शिक्षा रहता है। 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को जिस तरह से हार मिली, उसको लेकर कहा गया कि युवा सरकार से खुश नहीं थे। अब युवाओं को खुश करने और रोजगार देने के लिए यूपी सरकार ने एक नई रणनीति बनाई है। योगी सरकार ने 2027 तक एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।
कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य सरकार आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश के काम में तेजी ला सकती है। जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।
ये भी पढ़ें: 4 नवंबर से शुरू होंगे HTET 2024 रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे करें आवेदन
2027 तक 1 करोड़ नौकरियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ एक मीटिंग की। इस मीटिंग में रोजगार देने के लिए भी एक रूपरेखा तैयार की गई। औद्योगिक विकास विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि निवेश की जो रणनीति बनाई है वो सफल होती है तो एक करोड़ युवाओं के लिए रोजगार पैदा होंगे। इसके अलावा सरकार ने कई सरकारी विभागों में लाखों नौकरियां निकाली जाएंगी।
भूमि अधिग्रहण का काम होगा शुरू
सरकार 2027 तक औद्योगिक विकास करने के लिए करीब 2,00,000 एकड़ भूमि अधिग्रहित करेगी। इन जमीनों पर ही नए उद्योगों की शुरुआत की जाएगी। ये रोजगार और आर्थिक विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बहुत जरूरी है। निवेश परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए सरकार ने कई प्लान तैयार किए हैं।
औद्योगिक विकास के अधिकारी का कहना है कि सरकार एक बार 2026 में एक ग्लोबल समिट का आयोजन कर सकती है। 2023 का समिट में सरकार को लगभग 38 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश मिला था। वहीं, 2024 फरवरी में 10 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू की गई थी। आपको बता दें कि सरकार ने निवेश लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 6 सेक्टरों का चुनाव किया है।
यूपी में बेरोजगारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि प्रदेश की बेरोजगारी दर 2017-18 में 6.2 प्रतिशत थी। जो अब 2.4 प्रतिशत ही रह गई है। इसके अलावा उन्होंने महिला श्रम बल को लेकर कहा कि इसमें भी सुधार हुआ है।
ये भी पढ़ें: Google Internship: गूगल के साथ करना चाहते हैं काम; कंपनी दे रही इन लोगों को खास मौका
संबंधित खबरें
UPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 hrs agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
11 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
21 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
23 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
4 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines