Google Internship: गूगल के साथ करना चाहते हैं काम; कंपनी दे रही इन लोगों को खास मौका

Google Internship: Google सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए इंटर्नशिप का खास मौका लेकर आया है, जो 3 महीने की होगी। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Google

Google

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल इंटर्नशिप 2024

गूगल की इस इंटर्नशिप के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट google.com/about/careers पर जाना होगा। जैसा कि हम बता चुके हैं कि इस इंटर्नशिप की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2025 है। एक बार आखिरी तारीख बीत जाने पर आपका आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह एक पेड इंटर्नशिप है, जो 12 से 14 हफ्ते की होगी। ये इंटर्नशिप सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कैंडिडेट के लिए है, जो इस इंटर्नशिप के दौरान टेक्निकल प्रोजेक्ट पर काम कर सकेंगे।

इस विंटर इंटर्नशिप के लिए कैंडिडेट के पास सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट या कोई  समान टेक्निकल फील्ड में PHD की डिग्री होनी चाहिए।
इसके साथ ही आपके पास सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में भी एक्सपीरियंस होना चाहिए। साथ ही आपको C/C++, JAVA, या पायथन लैंग्वेज में कोडिंग आनी चाहिए।

विज्ञापन

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपनी सारी जरूरी डिटेल गूगल के आधिकारिक वेबसाइट buildyourfuture.withgoogle.com/internships पर जाना होगा। इसके लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। यहां हम इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

इसके लिए कैंडिडेट को अपनी सीवी को अपडेट करना होगा, इसके बाद आप Google करियर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे। यहां आपको ‘Software Engineering Intern, PhD, Summer 2025 पर जाएंगे। यहां आपको Apply बटन पर क्लिक करना होगा। इसमें आपको अपने जरूरी डिटेल के साथ रिज्यूम सेक्शन में अपडेट सीवी को अटैच करना होगा। बाकी जरूरी डिटेल्स भरकर आपको इसे पूरा करना होगा।

विज्ञापन

 

पहले भी निकाली गई है वैकेंसी

गूगल ने इससे पहले भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग विंटर इंटर्नशिप (Software Engineering Winter Intern 2025) की शुरुआत की थी। इस इंटर्नशिप को आप ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इस इंटर्नशिप की शुरुआत जनवरी 2025 से की जाएगी। ये इंटर्नशिप 22 से 24 हफ्ते की होगी। अगर आप इस इंटर्नशिप के लिए सेलेक्ट हो जाते हैं तो आपको बेंगलुरु, कर्नाटक, हैदराबाद, तेलंगाना में से किसी शहर में इंटर्नशिप के मौका दिया जाएगा। अन्य जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ