4 नवंबर से शुरू होंगे HTET 2024 रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे करें आवेदन

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 4 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे करें आवेदन…

Sarkari Naukri
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी 4 नवंबर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार HTET 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट — bseh.org.in पर आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, HTET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 4 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। कैंडिडेट के पास इस सरकारी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर तक है।

HTET 2024 के लिए आवेदन कैसे करें

HTET 2024 के लिए आवेदन करने के लिए, सबसे पहले आपको bseh.org.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर आवेदन का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। फिर अपनी जानकारी जैसे नाम, पता और पढ़ाई के बारे में जानकारी भरें। जब फॉर्म पूरा हो जाए, तो उसे सबमिट करें और एक कॉपी डाउनलोड करें ताकि भविष्य में जरूरत पड़े। रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद, सुधार करने का समय 15 से 17 नवंबर तक होगा। उसके बाद, प्रवेश पत्र मिलेंगे, जो डाक से नहीं आएंगे। परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन

यह रहेगा परीक्षा का पैटर्न

HTET परीक्षा में सभी प्रश्न MCQ होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होगा। चार ऑप्शनों में से एक सही उत्तर होगा और परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

“HTET” पास करने की एलिजिबिलिटी

HTET पास करने के बाद आप शिक्षक भर्ती के लिए पात्र हो जाएंगे। हालांकि, किसी भी स्कूल में शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए, कैंडीडेट को निर्धारित सभी आवश्यक योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ