RSMSSB Teacher Recruitment 2022-23: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSC या RSMSSB) ने प्राथमिक और माध्यमिक (स्तर 1 और स्तर 2) कक्षाओं के लिए 48,000 शिक्षक रिक्तियों की घोषणा की है।
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर, 2022 से 19 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। घोषित कुल रिक्तियों में से 21,000 स्तर 1 (प्राथमिक) के लिए हैं और 27,000 स्तर 2 के लिए हैं।
बोर्ड की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार लेवल वन के कुल 21 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 19,192 और अनुसूचित क्षेत्र के 1808 पद शामिल हैं। इसी प्रकार लेवल- 2 के कुल 27 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 22,790 और अनुसूचित क्षेत्र के 4210 पद शामिल हैं। भर्ती में विशेष शिक्षा के लिए 4500 पद शामिल किए गए हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
- लेवल 1: 21,000 पद
- लेवल 2:
- अंग्रेजी: 8,782
- हिंदी: 3,176
- विज्ञान-गणित: 7,435
- सामाजिक अध्ययन: 4,712
- संस्कृत: 1,808
- उर्दू: 806
- सिंधी: 9
- पंजाबी: 272
सैलरी-
राजस्थान में प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर की पे स्केल 33,800/- 1,06,700/- रुपये है।
योग्यता
लेवल-1 : उम्मीदवारों को डीएलएड/बीएलएड करने के साथ REET परीक्षा पास होना चाहिए।
लेवल-2 : बीएड/बीएलएड की डिग्री के साथ REET परीक्षा पास होना चाहिए।
परीक्षा की तारीख
राजस्थान टीचर भर्ती परीक्षा 25 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक होगी। परीक्षा के संबंध में डिटेल जानकारी डिटेल नोटिफिकेशन आने के बाद मिलेगी।
संबंधित खबरें
रेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
7 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
8 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
2 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
2 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
3 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
7 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
11 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
12 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
16 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines