पिछले कई महीनों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा इंसानों की नौकरियां छीनने की चिंताओं ने वैश्विक चर्चाओं पर अपना दबदबा बनाया हुआ है. हालांकि, हाल ही में सैम ऑल्टमैन जैसे कई टेक दिग्गजों ने तर्क दिया है कि एआई का असर उतना विनाशकारी नहीं होगा जितना शुरू में डर था. लेकिन जहां एक तरफ रोजगार पर एआई के असर को लेकर बहस जारी है, वहीं दूसरी तरफ बैकग्राउंड में एक और तकनीक बेहद खामोशी और आक्रामक रफ्तार से आगे बढ़ रही है – और वो है रोबोटिक्स.
चीन के सबसे बड़े ई-कॉमर्स उद्यमियों में से एक और दिग्गज कंपनी JD.com के संस्थापक रिचर्ड लियू ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में डिलीवरी कूरियर की नौकरियों को रोबोट्स पूरी तरह खत्म कर देंगे.
यह भी पढ़ें : 38% महंगाई भत्ता और 100000 नौकरियां, पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार का पहला बजट पेश, पॉइंटर्स में जानें खास बातें
‘बेरोजगार हो जाएंगे 7 लाख’
बीजिंग में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सीईओ फोरम में बोलते हुए रिचर्ड लियू ने साफ किया कि कूरियर और पार्सल पहुंचाने के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम का इस्तेमाल कोई दूर का सपना नहीं, बल्कि एक कड़वी हकीकत है. फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लियू ने कहा, ‘भविष्य में जब रोबोट पार्सल की डिलीवरी कर रहे होंगे, तो देर-सबेर एक ऐसा दिन आएगा जब कूरियर कर्मचारियों की मूल रूप से कोई जरूरत नहीं रह जाएगी. यह निश्चित रूप से रोबोट ही होंगे जो पार्सल बांटेंगे. लेकिन मैं वास्तव में नहीं चाहता कि हमारे 7,00,000 भाई बिना भोजन और बिना नौकरी के रहें.’
यह भी पढ़ें : EPFO 3.0 के दौर में पीएफ निकालना हुआ बेहद आसान, लेकिन जरा सी चूक पर टैक्स डिपार्टमेंट लगा देगा बड़ा फटका, ऐसे बचाएं अपना पैसा
JD.com चीन के सबसे बड़े ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं में से एक है, जो बाजार में अलीबाबा और मीटुआन जैसी दिग्गज कंपनियों को टक्कर देता है. लियू ने हालांकि यह साफ नहीं किया कि रोबोट डिलीवरी कब तक मैनस्ट्रीम बनेगी, लेकिन उनकी कंपनी ने इस रोबोटिक भविष्य के लिए जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है. JD.com ने करीब 120 स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ हाथ मिलाया है, ताकि मौजूदा डिलीवरी कर्मचारियों को नई भूमिकाओं के लिए रिट्रेन किया जा सके.
लियू का मानना है कि भविष्य में ‘रोबोट मेंटेनेंस’ यानी मशीनों की मरम्मत और रखरखाव की नौकरियां सबसे अहम हो जाएंगी. चूंकि रोबोट भी आखिर मशीनें ही हैं, उनमें कभी न कभी खराबी जरूर आएगी; ऐसे में ऑटोमेशन से प्रभावित होने वाले श्रमिकों को इन प्रणालियों को ठीक करने करने की ट्रेनिंग दी जा रही है.
यह भी पढ़ें : सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला वो सुपरस्टार, जिसने वाइफ संग बांटे अखबार, पहचाना?
हर जगह रोबोट लगाने का चीन का मास्टरप्लान
रिचर्ड लियू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब चीन अपनी इकॉनमी में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन को बढ़ावा देने के लिए अरबों डॉलर का आक्रामक निवेश कर रहा है. चीन की हालिया पांच-वर्षीय योजना में रोबोटिक्स को देश की शीर्ष प्राथमिकताओं वाली तकनीकों में शामिल किया गया है. वहां के नीति निर्माता रोबोट को भविष्य के आर्थिक विकास का मुख्य इंजन मान रहे हैं.
पूरे चीन में इस समय कई बड़े पायलट प्रोजेक्ट्स का लाइव ट्रायल चल रहा है. इनमें एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को खाना परोसने वाले रोबोट से लेकर शहरों के कम्यूटर रेल नेटवर्क पर ट्रेनों में सफर कर कन्वेनिएंस स्टोर्स में सामान को दोबारा रीस्टॉक करने वाले रोबोट शामिल हैं.
यह भी पढ़ें : भारत दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली अर्थव्यवस्था, फिर कम क्यों नहीं हो रहीं रोजमर्रा की चुनौतियां?
इस तकनीकी विकास ने चीन के विशाल ‘गिग वर्कफोर्स’ के बीच रोजगार का बड़ा संकट खड़ा कर दिया है. इस वर्कफोर्स का एक बहुत बड़ा हिस्सा कूरियर बॉय, कैब ड्राइवर और फैक्ट्रियों के अस्थायी कर्मचारियों के रूप में काम करता है.
अमेरिका में आ चुका है ऑटोमेशन का दौर
नौकरियां बदलने का यह ट्रेंड केवल चीन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भी इसी राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है. जून 2026 में सामने आए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अमेजन ने साल 2012 से लेकर अब तक अपने ग्लोबल ऑपरेशंस नेटवर्क में 10 लाख से अधिक रोबोट्स तैनात कर दिए हैं. ये रोबोट गोदामों में इन्वेंट्री सोर्टिंग और पैकेजिंग जैसे भारी कामों को संभाल रहे हैं.
न्यूयॉर्क टाइम्स ने अक्टूबर 2025 में खुलासा किया था कि अमेजन आने वाले समय में अपने ऑपरेशंस से 5 लाख से अधिक नौकरियों को रोबोट्स से रिप्लेस करने का मन बना चुका है. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मौजूदा योजना फिलहाल अमेरिका के लिए है और भारत जैसे विकासशील देशों में यह रोबोटिक रिप्लेसमेंट कब तक शुरू होगा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.
संबंधित खबरें
SBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
9 hrs agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
6 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
12 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
14 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
16 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
16 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
17 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
17 days agoअग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines