38% महंगाई भत्ता और 100000 नौकरियां, पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार का पहला बजट पेश, पॉइंटर्स में जानें खास बातें

बेरोजगार नॉन-ग्रेजुएट लोगों को हर महीने 2,000 रुपये का भत्ता मिलेगा. वित्त मंत्री दासगुप्ता ने राज्य सरकार की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए 550 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की.

West Bengal Budget

पश्चिम बंगाल की पहली बीजेपी सरकार ने सोमवार, 22 जून को अपना पहला 2026-27 का पूर्व बजट विधानसभा में पेश कर दिया है. बंगाल से वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली BJP सरकार का बजट पेश किया, जिसमें कई सामाजिक कल्याण योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और रोजगार से जुड़े वादों की घोषणा की गई. वित्त मंत्री ने 21 से 45 साल की उम्र के बेरोजगार लोगों के लिए ‘भरोसा योजना’ का ऐलान किया. इस योजना के तहत नौकरी न होने पर ग्रेजुएट लोगों को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी.

विज्ञापन

वहीं, बेरोजगार नॉन-ग्रेजुएट लोगों को हर महीने 2,000 रुपये का भत्ता मिलेगा. वित्त मंत्री दासगुप्ता ने राज्य सरकार की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए 550 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की. उन्होंने महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना ‘अन्नपूर्णा योजना’ के लिए 36,000 करोड़ रुपये भी आवंटित किए.

विज्ञापन

शुभेंदु सरकार के बजट की खास बातें

  1. चिंगड़ीघाटा-न्यूटाउन में 900 करोड़ की लागत से 7.41 कि.मी का बनेगा एलिवेटेड कॉरीडोर
  2. कल्याणी में 1500 एकड़ भूमि की हो रही तलाश, बनेगा नया एअरपोर्ट
  3. पुरुलिया, बालूरघाट, मालदह में नए एअरपोर्ट बनेंगे, कूचबिहार एअरपोर्ट का होगा विस्तार
  4. एक लाख सरकारी नौकरी का प्रावधान, इनमें से 50 हजार शिक्षा क्षेत्र में, 20 हजार पुलिस नौकरी, आवेदनकारियों की उम्र सीमा 2 वर्ष बढ़ी
  5. शालीमार-गार्डेनरीच में नया टर्मिनल
  6. उत्तर बंगाल में होगी AIIMS, IIT, IIM की स्थापना
  7. राज्य सरकार में नया आयुष विभाग होगा गठित
  8. विधायकों को अब 70 लाख से बढ़ाकर सालाना एक करोड़ फण्ड
  9. सिविक वोलेंटियर, ग्रीन पुलिस, होमगार्ड कर्मियों की सैलरी 2000 बढ़ी
  10. अवकाशप्राप्त पत्रकारों को मासिक 5000 पेंशन
  11. चायबागान कर्मियों के लिए विकास बोर्ड का गठन
  12. सभी प्राथमिक स्कूलों में पंखों की व्यवस्था होगी, वाटर प्यूरीफायर संयत्र लगेंगे
  13. स्कूलों में मिडडे मिल बनाने वाली रसोइयों के वेतन में 1000 बढ़ोतरी, पैरा टीचरों के वेतन में 5000 बढ़ोतरी
  14. जेट्टी विकास के लिए 100 करोड़ आवंटित
  15. अन्नपूर्णा योजना के लिए 36 हजार करोड़ आवंटित
  16. सरकारी नौकरी-शून्य पदों में 33 फीसद नौकरी महिलाओं को
  17. आपातकाल में जेल सजा भुगतने वालों को मासिक दस हजार पेंशन
  18. गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 21000
  19. सभी कॉलेज में लगेंगी सैनिटेरी मशीन
  20. राज्य रिजर्व फोर्स में बनेंगी 2 महिला बटालियन
  21. सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण अग्निवीरों को
  22. चायबागानों में अब 30 की जगह मात्र 15 प्रतिशत भूमि का हो सकेगा कॉमर्शयल उपयोग
  23. झाड़ग्राम में बनेगा आदिवासी विश्वविद्यालय, इस वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ आवंटित
  24. सरकारीकर्मियों को 1 अक्टूबर से लेगा 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता
  25. शहरों में महिला सुरक्षा हेतु दुर्गा सुरक्षा दल का गठन
  26. आंगनवाड़ी व आशाकर्मियों का मासिक पारिश्रमिक बढ़कर 5000
  27. महिलाओं के लिए निःशुल्क बस सेवा के लिए 550 करोड़ आवंटित
  28. अलीपुरदुआर सहित कई जिलों में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल
  29. आयुष्मान भारत योजना के लिए 3100 करोड़ आवंटित
  30. मुंबई-वेलोर में चिकित्सा के लिए जाने वालों के ठहरने की कम शुल्क पर व्यवस्था
  31. दुर्गापुर में सेमी कंडक्टर यूनिट का प्रस्ताव

(Inputs by Manoj Pandey)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ