सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला वो सुपरस्टार, जिसने वाइफ संग बांटे अखबार, पहचाना?

Bollywood Superstar: हिंदी सिनेमा के कई सुपरस्टार ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बेहद स्ट्रगल किया है. आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन हैं?

Gippy Grewal
1 / 7
Gippy Grewal. image credit- social media

विज्ञापन

गिप्पी ग्रैवाल

गिप्पी ग्रैवाल2 / 7

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि गिप्पी ग्रैवाल हैं. हाल ही में गिप्पी ग्रैवाल, शेखर सुमन के टॉक शो 'शेखर टुनाइट' में नजर आए हैं, जहां उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात की.

विज्ञापन

लगातार मिली असफलता

लगातार मिली असफलता3 / 7

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए गिप्पी ने कहा कि स्टारडम का सफर आसान नहीं था. मैंने सबसे पहले म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और तीन एल्बम रिलीज किए, लेकिन वे कोई खास पहचान नहीं बना पाए. लगातार असफलताओं के बाद मेरे जीवन में एक बड़ा बदलाव आया और मैंने शादी कर अपनी पत्नी के साथ कनाडा जाने का फैसला किया.

शुरू से की शुरुआत

शुरू से की शुरुआत4 / 7

गिप्पी ने आगे कहा कि कनाडा पहुंचकर मुझे फिर से अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करनी पड़ी, क्योंकि ना तो मेरी कोई पहचान थी और ना ही मेरे पास कमाई का साधन था. इसलिए मेरे लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं था.

विज्ञापन

दोनों ने मिलकर किया काम

दोनों ने मिलकर किया काम5 / 7

गिप्पी ने रिवील किया कि मेरी पहली नौकरी सिक्योरिटी गार्ड की थी और बाद में मैं एक साथ तीन-तीन नौकरियां कर रहा था. सुबह मैं और मेरी पत्नी अखबार बांटते थे और फिर वो अपने काम पर चली जाती थीं. गिप्पी ने बताया कि वो एक सैंडविच रेस्टोरेंट में मैनेजर थीं. शाम को हमने एक मॉल में सफाई का कॉन्ट्रैक्ट लिया हुआ था. उस समय हम सिर्फ दो लोग थे, मैं और मेरी पत्नी.

हमने साथ कमाया

हमने साथ कमाया6 / 7

गिप्पी ने कहा कि हम दोनों ने मिलकर हर मुश्किल का सामना किया है और इन दिनों हमारा रिश्ता भी मजबूत हो गया. हमने मिलकर अपने फ्यूचर को लेकर बात की और समझा कि कैसे आगे बढ़ा जा सकता है. हमने साथ कमाया और जोड़ा.

विज्ञापन

पॉपुलर सिंगर और एक्टर

पॉपुलर सिंगर और एक्टर7 / 7

गिप्पी ने बताया कि इस पैसे से ही उन्होंने अपना पहला एल्बम बनाया. आज के समय में गिप्पी एक पॉपुलर सिंगर और एक्टर हैं और उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन