Government Jobs 2024 Recruitment for many posts in ISRO Bihar Assembly: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इसरो, बिहार विधानसभा और भारत डायनामिक्स लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। अगर आप इन पदों के लिए योग्य हैं तो तुरंत अप्लाई कर दें। इसरो ने यूआर राव सैटेलाइट सेंटर के लिए कई पदों पर भर्तियां कर रहा है। कुल 224 पदों पर भर्तियां होनी हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 16 फरवरी है।
इसरों में जिन पदों के लिए नौकरी निकाली गई है उसमें साइंटिस्ट, इंजीनियर, लाइब्रेरी असिस्टेंट, फायरमैन, ड्राइवर, ड्रॉट्समैन हैं। इसमें कई ऐसे पद हैं जिसमें 10वीं और 12वीं पास कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट isro.gov.in. पर जाकर चेक कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो यह 180-35 साल तक है।
ये भी पढ़ें-बिहार की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, 27 फरवरी को होगा मतदान
बिहार विधानसभा में निकली नौकरी
वहीं बिहार विधानसभा में भी कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आवेदन 29 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। यहां कुल 109 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसमें पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क, लाइब्रेरी अटेंडेंट, ऑफिस अटेंडेंट, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट केयर टेकर जैसे पद हैं। आप वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारत डायनामिक्स लिमिटेड में नौकरी
वहीं भारत डायनामिक्स लिमिटेड में भी कई पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां कुल 361 पदों पर भर्ती होनी है। पदों की बात करें तो इसमें प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट ऑफिसर, प्रोजेक्ट डिप्लोमा असिस्टेंट, प्रोजेक्ट ट्रेड असिस्टेंट और प्रोजेक्ट ऑफिस असिस्टेंट जैसे पद हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 फरवरी है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Jharkhand: क्या सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने जा रही है ईडी? दिल्ली पहुंचने की ये है वजह
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines