गजब का जॉब ऑफर! Elon Musk हर घंटे इस काम के देंगे 5000 रुपये

Elon Musk Job Offer: अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो Elon Musk आपके लिए जबरदस्त Job Offer लाया है। जहां से आप हर घंटे 5000 रुपये तक कमा सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें…

Elon Musk

Elon Musk Job Offer: एलन मस्क की संपत्ति में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हुआ है। जिसके चलते मस्क इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वहीं, अब मस्क ने फिर एक बार कुछ ऐसा किया है कि जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। जी हां, टेस्ला के CEO इस बार एक जबरदस्त जॉब ऑफर लेकर आए हैं जहां से आप हर घंटे 5000 रुपये तक कमा सकते हैं। दरअसल, मस्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI के लिए भारत से हिंदी और अंग्रेजी में स्किल्ड Bilingual Tutors की भर्ती कर रहे हैं। कंपनी इन ट्यूटरों को हर घंटे 35 से 65 डॉलर यानी लगभग 5,500 रुपये का भुगतान कर रही है।

विज्ञापन

Job के लिए ये स्किल्स जरूरी

xAI में इन ट्यूटरों का काम एआई मॉडल्स की क्वालिटी इम्प्रूव करने के लिए हाई क्वालिटी वाले, लेबल किए गए डेटा तैयार करना और लैंग्वेज सीखने में मदद करना होगा। इस नौकरी के लिए टेक्निकल राइटिंग, जर्नलिज्म और बिजनेस राइटिंग में एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है, ताकि ट्यूटर एआई के लिए आवश्यक डेटा को सही ढंग से तैयार कर सकें।

विज्ञापन

भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए शानदार मौका

इस पद के लिए उम्मीदवारों में रिसर्च स्किल्स भी मजबूत होनी चाहिए। xAI को उम्मीद है कि यह ट्यूटर टीम कई भाषाओं, जैसे कोरियन, चीनी, जर्मन, फ्रेंच, अरबी, और स्पैनिश में भी सहयोग करेगी। राइटिंग, रिसर्च और Bilingual Communication में माहिर भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप xAI की ऑफिशियल वेबसाइट के करियर सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन

पहले लाए थे ये जॉब ऑफर

बता दें कि कंपनी इससे पहले अपने ह्यूमनॉइड रोबोट, ऑप्टिमस को ट्रेंड करने के लिए लोगों को ढूंढ रही थे। कंपनी हर घंटे इस काम के लिए आपको 48 डॉलर यानी लगभग 4,000 रुपये सैलरी दे रही थी। लोग इस जॉब ऑफर के जरिए हर दिन 28,000 रुपये तक कमा सकते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ