Job Recruitment: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड अलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) ने पैन इंडिया आधार पर तीन साल की अवधि के लिए निश्चित अवधि के आधार पर सुरक्षा स्क्रीनर (फ्रेशर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी है।
आवेदन करने की आखिरी तारीख कब है?
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 8 दिसंबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AAICLAS Recruitment 2023: पदों का विवरण
यह भर्ती अभियान 906 सुरक्षा स्क्रीनर (फ्रेशर) रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर 750 रुपये तय की गई है। जबकि महिलाओं, एससी/एसटी और ईडब्ल्यूएस आवेदकों को इन पदों पर आवेदन करने लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ेंः Railway Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, जल्द ऐसे करें आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक होना चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 60% अंक और एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए 55% अंक होना अनिवार्य है।
AAICLAS Recruitment 2023: नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे करियर टैब पर क्लिक करें और रजिस्टर करें फिर आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। आवेदन को अच्छे तरीके भरकर शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सब्मिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए आप फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। इसके साथ ही हम सलाह दे रहे हैं कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक भर्ती अधिसूचना को जरूर पढ़ लें।
आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
CRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
2 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
7 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
11 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
11 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
13 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
14 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
20 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
20 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines