Railways and Bank Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दसवीं पास युवाओं के लिए रेलवे और बैंक में वैकेंसी निकली है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे और सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से दसवीं पास लोगों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रेलवे में जबलपुर तो वही सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मुंबई में कर्मचारियों की भर्ती हो रही है।
मुंबई में सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया को सफाईकर्मियों की जरूरत है, इस पोस्ट को सब स्टाफ कहा जाता है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर को 2023 को शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी, 2024 है। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 484 पदों के लिए नौकरी निकली है।
सेंट्रल बैंक इंडिया में सफाई कर्मचारी की नौकरी के लिए 10 वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस जॉब की लोकेशन मुंबई है। अनुभवी उम्मीदवार भी इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की ऑनलाइन वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : ड्राइवर बना 44 करोड़ का मालिक, दुबई में भारतीय नागरिक की किस्मत का खुला ताला
वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर में वेस्ट सेंट्रल रेलवे की तरफ से अपरेंटिस पद पर भर्ती निकली हुई है। इस पर आवेदन करके लिए लिए उम्मीदवारों का कम से कम 10 वीं पास होना अनिवार्य है। इस पद के अनुभवी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : AIR INDIA और MAKE MY ट्रिप पर भड़कीं अभिनेत्री, कहा- इनसे बचकर रहना; क्या है पूरा मामला
वेस्ट सेंट्रल रेलवे के अपरेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए https://nitplrrc.com/RRC_JBP_ACT2023/ पर जा सकते हैं या सीधे वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। अपरेंटिस पद के लिए 3015 वैकेंसी की जानकारी दी गई है। 14 जनवरी आवेदन की अंतिम तारीख है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines