मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का पर्यटन अब केवल ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के दर्शन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सुशासन, महिला सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है. इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में 7 जनवरी से ‘लखनऊ दर्शन’ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत की जा रही है, जो पर्यटकों को शहर की समृद्ध विरासत के साथ प्रदेश की मजबूत कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा व्यवस्था की झलक भी दिखाएगी. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 06 जनवरी को ‘लखनऊ दर्शन’ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
‘लखनऊ दर्शन’ की शुरुआत महिला सुरक्षा के प्रतीक बन चुके 1090 चौराहे से की जा रही है. यह चयन संयोग नहीं, बल्कि सरकार की उस दूरदर्शी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत पर्यटन को सामाजिक जागरूकता से जोड़ा गया है. आज 1090 चौराहा न सिर्फ लखनऊ की पहचान है, बल्कि मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण की सफलता का प्रतीक भी बन चुका है. यहां से यात्रा शुरू करने का उद्देश्य पर्यटकों को यह संदेश देना है कि उत्तर प्रदेश में विकास के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.
उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित यह सेवा पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक शहरी पर्यटन और सुरक्षित यात्रा की अवधारणा पर आधारित है. इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस न केवल प्रदूषण-मुक्त यात्रा का अनुभव देगी, बल्कि लखनऊ की ऐतिहासिक विरासत को नए और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करेगी. दो सफल मॉक ड्रिल के बाद अब यह सेवा 7 जनवरी से नियमित रूप से शुरू की जा रही है.
पर्यटकों के लिए यह सिटी टूर सेवा सुबह 08:30 से 11:30 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी. सुबह की यात्रा 1090 चौराहे से शुरू होकर राजभवन, जीपीओ और हजरतगंज होते हुए बेगम हजरत महल पार्क, ग्लोब पार्क, छतर मंजिल और रेजीडेंसी तक पहुंचेगी, जहां लगभग 40 मिनट का भ्रमण कराया जाएगा. इसके बाद बस सिब्तैनाबाद इमामबाड़ा से गुजरते हुए पुनः हजरतगंज पहुंचेगी, जहां विधान सभा भवन का विशेष भ्रमण कराया जाएगा. इसके पश्चात बस राजभवन, कैथेड्रल चर्च के रास्ते यूपी दर्शन पार्क पहुंचेगी और आगे अंबेडकर पार्क तथा गोमती रिवर फ्रंट के सुंदर मार्गों से होती हुई यात्रा 1090 चौराहे पर संपन्न होगी. शाम के समय रेजीडेंसी का लाइट एंड साउंड शो इस यात्रा का विशेष आकर्षण रहेगा. कुल मिलाकर ‘लखनऊ दर्शन’ डबल डेकर बस सेवा विरासत, पर्यावरण और सुरक्षा के संतुलन के साथ यूपी की योगी सरकार के सुशासन के विजन को प्रभावी रूप से लोगों के सामने लाएगी.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
7 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
9 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
9 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
11 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
13 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
14 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines