पंजाब में नशे के खिलाफ मान सरकार का घर-घर जागरुकता अभियान शुरु
भगवंत सिंह मान सरकार ने पंजाब में घर-घर जागरूकता अभियान शुरू किया. नशे के नुकसान बताए साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की.
Written By Priya Sharma

Written By Priya Sharma

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्यव्यापी अभियान ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ का दूसरा चरण 5 जनवरी से शुरू हो चुका है. इस अभियान का मकसद नशे से जूझ रहे लोगों को उससे बाहर निकालना है.
इस अभियान में मान सरकार ने गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया. बच्चों, युवाओं और परिवारों को समझाया कि नशा स्वास्थ्य, पढ़ाई और भविष्य के लिए कितना हानिकारक है. इससे खुद को तो नुकसान होता ही है साथ ही इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है.
सीएम मान ने नशा छोड़ चुके युवाओं को इस अभियान में शामिल किया, ताकि वे अपने अनुभव को नशा करने वाले लोगों को बताएं जिससे वे नशा छोड़कर अपना जीवन जीने के लिए तैयार हो सकें. पंचायत और विभाग के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे लोगों तक सही जानकारी पहुंचाएं.
मान सरकार ने यह भी साफ किया कि नशीले पदार्थों को बेचने वाले लोगों और दलालों के खिलाफ कड़ा कानून लागू किया जाएगा. ताकि ये लोग नशे को न फैला सकें. पहले चरण में हजारों तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है और दूसरे चरण में भी कार्रवाई जारी रहेगी.
मंत्री तरुणप्रीत सोंड ने कहा कि यह अभियान न केवल नशे से लड़ाई है, बल्कि पंजाब को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने की दिशा में मान सरकार का एक बड़ा कदम है जिससे पंजाब को एक नई दिशा मिलेगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: