अनुशासित युवा ही अदम्य साहस से राष्ट्र को नित नई बुलंदियों तक पहुंचाने में हो सकता है सहभागीः CM योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि जंबूरी की थीम पीएम मोदी के विजन के अनुरूप ‘विकसित भारत-विकसित युवा’ रहा है. पिछले पांच दिन से लगातार हर जुबान पर जंबूरी के कार्यक्रम, अनुशासन, आत्मसंयम, यहां चल रहे विभिन्न प्रकार के एडवेंचर व सकारात्मक गतिविधियों ने नई ऊर्जा का संचार किया है.

Chief Minister Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सीख दी कि अनुशासन जीवन की पहली आधारशिला है. अनुशासित युवा ही अदम्य साहस से राष्ट्र को नित नई बुलंदियों तक पहुंचाने में सहभागी हो सकता है. राजधानी लखनऊ पिछले पांच दिन से भारत की युवा ऊर्जा के अनुशासन, धैर्य व चुनौती को समझने के सामर्थ्य को देख रही है. सीएम ने आह्वान किया कि उत्तर प्रदेश, देश व दुनिया के कोने-कोने से आए युवा जंबूरी के माध्यम से उत्तर प्रदेश की स्मृतियों को अपने-अपने क्षेत्र में ले जाकर भारत व विश्व बंधुत्व के विजन को बढ़ाने का कार्य करेंगे.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में शुक्रवार को डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, सेक्टर-15 वृंदावन योजना में हुए भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली एवं 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह को संबोधित किया.

विज्ञापन

प्रयागराज में हुआ था महाकुम्भ तो जंबूरी में भी युवा ऊर्जा का चल रहा महाकुम्भ


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा ऊर्जा के प्रतीक ‘भारत के इन भविष्यों’ के 19वीं जंबूरी का कार्यक्रम इस बार यूपी की राजधानी लखनऊ में हुआ है. उत्तर प्रदेश को 61वर्ष बाद इसे आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ. जंबूरी ने 2025 के प्रारंभ में आयोजित प्रयागराज महाकुम्भ का स्मरण करा दिया है.

प्रयागराज में देश-दुनिया के 66 करोड़ श्रद्धालु आए थे तो जंबूरी में दुनिया के कई देशों व भारत के कोने-कोने से विश्व शांति, एकता व विश्व बंधुत्व के भाव को लेकर युवा आए हैं. दुनिया के अंदर कुछ नया करने के इच्छुक युवा ऊर्जा के प्रतीक इन युवाओं का यहां महाकुम्भ चल रहा है.

विज्ञापन

पीएम मोदी के विजन के अनुरूप जंबूरी की थीम


सीएम योगी ने कहा कि जंबूरी की थीम पीएम मोदी के विजन के अनुरूप ‘विकसित भारत-विकसित युवा’ रहा है. पिछले पांच दिन से लगातार हर जुबान पर जंबूरी के कार्यक्रम, अनुशासन, आत्मसंयम, यहां चल रहे विभिन्न प्रकार के एडवेंचर व सकारात्मक गतिविधियों ने नई ऊर्जा का संचार किया है. सीएम ने जंबूरी के आयोजन से जुड़ी टीम का अभिनंदन किया और कहा कि टीम भावना की बदौलत स्काउट्स एंड गाइड्स का इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है. सीएम योगी ने युवाओं से कहा कि आप सभी ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के इन कार्यक्रमों से जुड़कर पीएम मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को जंबूरी के माध्यम से बढ़ाने का कार्य किया है.

समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, यूपी के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त केके खंडेलवाल, राज्य मुख्य आयुक्त प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ