अगर चेहरे की त्वचा रूखी और बेजान है? तो आज ही लगाएं पतंजलि एलो कांती जेल

Patanjali News: अगर आपको भी चेहरे या त्वचा से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो पतंजलि का एलो कांती जेल आपकी मदद कर सकता है. यह प्राकृतिक और शुद्ध एलोवेरा से बना जेल आपकी त्वचा को ठंडक, नमी और निखार देता है. आइए जानते हैं इसके फायदों और इस्तेमाल के सही तरीके के बारे में.

Untitled design - 2026-02-04T160245.018

Skin Care Tips: आजकल बाहरी प्रदूषण के चलते बहुत से लोगों को त्वचा से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं, जैसे चेहरा रूखा लगना, पिंपल्स आना या त्वचा का ग्लो कम होना. ऐसे में चेहरे और स्किन की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है. अगर आप भी ऐसी ही समस्याओं से जूझ रहे हैं तो बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का एलो कांती जेल आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह जेल पूरी तरह से प्राकृतिक है और शुद्ध एलोवेरा से तैयार किया गया है, जो त्वचा को ठंडक देने में मदद करता है. पतंजलि एलो कांती जेल बिना किसी रासायनिक पदार्थ के बनाया गया है.

विज्ञापन

इसमें पाए जाने वाले तत्व

पतंजलि का एलो कांती जेल में ऐलोवेरा, पपीता, गेंहू, नीम, अश्वगंधा, मंजिष्ठा जैसे आयुर्वेदिक तत्व शामिल हैं जिनमें एंथ्राकिनोन, पॉलीसैकराइड, विटामिन A, C, E, मिनरल्स, पपेन, कैरोटिनॉइड, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लावोनॉइड्स, टैनिक एसिड, विथानोलाइड्स, एल्कलॉइड्स, स्टीरॉइडल लैक्टोन्स, रबरिजिन, एंथ्राकिनोन जैसे गुण पाए जाते हैं. जो प्राकृतिक तरीके से त्वचा की देखभाल करते हैं.

विज्ञापन

पतंजलि एलो कांती जेल के फायदे

  • यह जेल गर्मी,जलन या सनबर्न में लगाने से तुरंत ठंडक प्रदान करता है.
  • इसके रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा नर्म और ग्लोइंग बनती है.
  • यह जेल रूखी और फटी त्वचा को हाइड्रेट करता है.
  • इस जेल के प्राकृतिक गुणों से त्वचा की सफाई होती है और निखार आता है.
  • इसमें कोई हानिकारक केमिकल नहीं है, इसलिए सभी प्रकार की त्वचा वाले लोग आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस तरह से करें इस्तेमाल

आप इस पतंजलि एलो कांती जेल को अपनी स्किन पर हल्के हाथों से लगाएं फिर दस मिनट तक सूखने दें उसके पानी से त्वचा को धो लें. इस जेल को आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं. यह जेल किसी भी फेस पैक में मिलाकर भी लगाया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ