CISF कांस्टेबल को थप्पड़ मारा, दांतों से काटा... दिल्ली की फ्लाइट में महिला ने काटा बवाल

Women Passenger assaults 2 co-passengers: आरोपी महिला ने कांस्टेबल रेड्डी को थप्पड़ मार दिया और गुस्से में उसे दांतों से काट लिया। स्थिति बिगड़ती देख सीआईएसएफ के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और महिला को किसी तरह काबू किया गया।

क्रू के साथ यूजेनियो का झगड़ा इतना बढ़ गया कि पूरी फ्लाइट करानी पड़ी।

क्रू के साथ यूजेनियो का झगड़ा इतना बढ़ गया कि पूरी फ्लाइट करानी पड़ी।

विज्ञापन

Women Passenger assaults 2 co-passengers: पुणे से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में एक महिला ने शनिवार को जबरदस्त बवाल काटा। महिला अपने पति के साथ दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में थी। इस दौरान पास वाली सीट पर बैठे दो यात्रियों (जो आपस में भाई बहन थे) से उसका झगड़ा हो गया। महिला ने पहले भाई पर हमला बोला और फिर बहन से उसकी लड़ाई हो गई। मामला शनिवार की सुबह का है। आरोपी महिला पुणे के लोहेगांव एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली थी।

ये भी पढ़ेंः 5.1 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, आधी रात को लगे झटके, ‘मेगाक्वेक’ का खतरा बरकरार

Advertisment

महिला कांस्टेबल के साथ झगड़ा

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक महिला की दो यात्रियों के साथ झगड़ा होने के बाद क्रू ने मामले में हस्तक्षेप किया और सीआईएसएफ को बुलाया गया। कांस्टेबल प्रियंका रेड्डी और सोनिका पाल मामले को सुलझाने के लिए फ्लाइट में पहुंचीं। आरोपी महिला दोनों महिला कांस्टेबलों के साथ आक्रामक तरीके से पेश आई। मामला भड़क गया।

फ्लाइट से उतारी गई महिला

आरोपी महिला ने कांस्टेबल रेड्डी को थप्पड़ मार दिया और गुस्से में उसे दांतों से काट लिया। स्थिति बिगड़ती देख सीआईएसएफ के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और महिला को किसी तरह काबू किया गया। इसके साथ ही महिला को उसके पति के साथ फ्लाइट से उतार दिया गया।

विज्ञापन

महिला को नोटिस दे छोड़ा

अधिकारियों ने महिला को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीनियर इंस्पेक्टर अजय सांकेश्वरी ने कहा कि हमने उसे जाने दिया, लेकिन उसे नोटिस दिया गया है कि जब भी जांच अधिकारी उसे बुलाएंगे। पूछताछ के लिए आना पड़ेगा।

अंतिम संस्कार में जा रही थी महिला

महिला गृहिणी है और उसका पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर पुणे में काम करता है। एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें दिल्ली जाना था। सीआईएसएफ अधिकारी ने कहा कि महिला गहरे अवसाद में दिख रही थी। सह यात्रियों के साथ उसका झगड़ा होने के बाद पायलट ने उसके साथ उड़ान भरने से मना कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद एयरलाइन को सीआईएसएफ की मदद लेनी पड़ी, लेकिन महिला और ज्यादा आक्रामक हो गई। सांकेश्वरी ने कहा कि मामले में जिन भाई-बहन के साथ महिला का झगड़ा हुआ था, उन्होंने दिल्ली तक अपनी यात्रा पूरी की। जांच के दौरान उनका बयान बाद में दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ