हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

निक्की हत्याकांड में महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, त्वरित कार्रवाई के लिए DGP को दिए निर्देश

Nikki Murder Case: निक्की हत्याकांड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने डीजीपी को पत्र लिखकर त्वरित जांच की मांग की है।

विज्ञापन
निक्की हत्याकांड में महिला आयोग ने लिया स्वत_ संज्ञान (1)

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की हत्याकांड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने सख्ती करते हुए मामले में यूपी के डीजीपी को पत्र लिखकर त्वरित जांच की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि NCW ने इसका संज्ञान लिया है। DGP को सूचित किया है कि जांच और कानूनी कार्रवाई में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। NCW पूरे मामले पर नजर भी रखेगा। कहा कि हम पुलिस के प्रयासों पर नजर रखेंगे।

‘बेटियां हमारी जागीर नहीं’

दहेज हत्या मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि इस घटना की कड़ी निंदा करती हूं। बेटियां हमारी जागीर नहीं हैं कि हम उनके साथ जो चाहें करें। देश में ऐसी कुप्रथाओं को खत्म करने के लिए आंदोलन हुए हैं। अब इन कुप्रथाओं ने एक नया रूप ले लिया है, यह गंभीर चिंता का विषय है। NCW ने इसका संज्ञान लिया है।

यह भी पढ़ें: निक्की के पति विपिन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, एक नई लड़की की हुई एंट्री, क्या है मामला?

पीड़ित परिवार से बात करेगा आयोग

महिला आयोग की अध्यक्ष विजया ने कहा कि हम पुलिस के संपर्क में हैं। हम परिवार के सदस्यों से बात कर पाए हैं। पूरा परिवार सदमे में है और हम उनसे बात करने का इंतज़ार कर रहे हैं। कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे। हम इस मुद्दे पर लगातार ध्यान देते रहेंगे।

‘आजादी के 75 साल बाद भी बेटियां…’

विजया रहाटकर ने कहा कि अगर आजादी के 75 साल बाद भी हमारी बेटियां दहेज की कुप्रथा की बलि चढ़ रही हैं, तो इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। हमारे देश में दहेज के खिलाफ बहुत अच्छा कानून है, जिसका क्रियान्वयन भी अच्छे से होता है। दहेज निषेध अधिनियम के लिए भी बहुत सख्त प्रावधान किए गए हैं। इसके बावजूद ऐसी कुप्रथाएं सामने आती हैं। समाज को भी इस विषय पर सोचने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: जेठ के बाद ससुर भी गिरफ्तार, निक्की को क्यों मारना चाहते थे ससुराल वाले? खुलेंगे कई राज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें