नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला जोमैटो डिलीवरी बॉय की जूते से पिटाई कर रही है। वीडियो को @bogas04 नाम के एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। दावा किया गया है कि डिलीवरी बॉय महिला के ऑर्डर के लेकर पहुंचा था। इस दौरान महिला ने उसकी पिटाई कर दी। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया।
अभी पढ़ें – अमित शाह बोले- 35 हजार पुलिसकर्मियों की जान गई, आतंकवाद सामने खड़ा नहीं हो सकता
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 16 अगस्त को पोस्ट किया गया है। फिलहाल, घटना कहां की है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।@bogas04 ने लिखा कि घटना के बारे में पता चलने के बाद उसने ज़ोमैटो कस्टमर केयर को कॉल करने का प्रयास किया।
https://twitter.com/bogas04/status/1559254508097908736?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1559254508097908736%7Ctwgr%5E496858be4e977c77ab055cdb22c08a0081a41b3c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Ftrending%2Fstory%2Fwoman-thrashes-zomato-delivery-partner-internet-calls-for-action-tstsb-1523867-2022-08-23
@bogas04 नाम के एक ट्विटर यूजर ने जोमैटो केयर और जोमैटो को टैग करते हुए लिखा कि डिलीवर बॉय मेरा ऑर्डर लेकर आया था, इसी दौरान कुछ महिलाओं ने मेरा ऑर्डर डिलीवरी बॉय से ले लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद डिलीवरी बॉय मेरे घर आया और रोने लगा। उसे डर था कि कहीं उसकी नौकरी न चली जाए। मैं ट्वीट कर रहा हूं ताकि डिलीवरी बॉय को न्याय मिल सके और उसकी नौकरी सुरक्षित रहे।
@bogas04 नाम के यूजर ने लिखा कि एक महिला ने सैंडविच के लिए डिलीवरी बॉय की पिटाई की। डिलीवरी एजेंट ने महिला को बताया था कि यह किसी और का ऑर्डर है और उससे इसकी रसीद मांगी। लेकिन महिला ने उसकी एक बात नहीं सुनी और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
जोमैटो ने कहा- हम मामले की जांच करा रहे हैं
उधर, वायरल हो रहे वीडियो पर Zomato ने भी प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने ट्विटर पर कहा, “हम इसकी जांच करवा रहे हैं और डिलीवरी बॉय से संपर्क कर पूरी जानकारी लेंगे। उधर, वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसी बेशर्म महिला को पता होना चाहिए कि आप किसी और का ऑर्डर ले रही हैं, @zomato को इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
अभी पढ़ें – दिहाड़ी मजदूर को 37 लाख का टैक्स नोटिस, किसी ने उसके पैन कार्ड पर खोल ली थी कंपनी
एक अन्य यूजर ने लिखा कि महिला का अपमानजनक व्यवहार। एक अन्य ने लिखा, “ये डिलीवरी बॉय बारिश की परवाह किए बिना इतनी मेहनत करते हैं, उनके साथ ऐसा व्यवहार करना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। इस तरह का हिंसक व्यवहार ठीक नहीं है। इस तरह के उपयोगकर्ताओं को ऐप से ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
50 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines