Widest Expressway Of India: देश में सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे बन सकता है। प्रोजेक्ट अभी प्रस्तावित है और इसे सरकार से मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रस्ताव हैदराबाद मछलीपत्तनम पोर्ट लिंक का है, जिसके लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मीटिंग कर चुके हैं। उन्होंने मंत्री गडकरी को प्रोजेक्ट के बताकर उनसे इसे मंजूरी देने का औपचारिक अनुरोध किया।
यह भी पढ़ें: FASTag Annual Pass: हर रास्ते पर नहीं मिलेगा फायदा, जानें कहां नहीं चलेगा ये पास
मुख्यमंत्री ने मंत्री के सामने रखा प्रस्ताव
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की ओर से दलील दी गई कि तेलंगाना के पास अपना खुद का कोई पोर्ट नहीं है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों से सामान को बदंरगाहों तक पहुंचाने के लिए एक सड़क की जरूरत है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री का प्रस्ताव देखकर मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वे प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी स्टडी के लिए अधिकारियों की टीम हैदराबाद भेजेंगे। इसलिए अब 22 सितंबर को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अधिकारियों संग रिव्यू मीटिंग होगी।
यह भी पढ़ें: Greenfield Expressway: महाराष्ट्र के वो 20 एक्सप्रेसवे कौन जो देश की बढ़ाएंगे रफ्तार? अगस्त में कहां तक पहुंचा काम
2 राज्यों की राजधानी को भी जोड़ेगा
मंत्री नितिन गडकरी को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बताया कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राजधानियों को जोड़ने के लिए एक एक्सप्रेसवे बनाने का प्रावधान किया गया है। उसी प्रावधान के तहत यह एक्सप्रेसवे प्रस्तावित किया गया है। अगर वे प्रोजेक्ट को मंजूरी दे देते हैं तो यह देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे होगा, जो अब तक के सबसे चौड़े दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को भी पीछे छोड़ देगा। साउथ इंडिया के इस एक्सप्रेसवे के आगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे छोटा पड़ जाएगा।
यह भी पढ़ें: 12 जिले, 370 गांव, किसानों को मुआवजा, नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे पर आया ताजा अपडेट
क्या है एक्सप्रेसवे का प्रोजेक्ट?
बता दें कि हैदराबाद मछलीपत्तनम पोर्ट लिंक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा, जो 12 लेन का होगा, जबकि अभी तक देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 8 लेन का है, जिसे 12 लेन तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। यह एक्सप्रेसवे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच बनेगा, जो हैदराबाद की भारत फ्यूचर सिटी से अमरावती होते हुए मछलीपत्तनम तक जाएगा। एक्सप्रसेवे करीब 330 किलोमीटर लंबा होगा, जिसका 118 किलोमीटर लंबा हिस्सा तेलंगाना में होगा।
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
46 mins agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
49 mins ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
55 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines