FASTag Annual Pass: हर रास्ते पर नहीं मिलेगा फायदा, जानें कहां नहीं चलेगा ये पास

NHAI का लॉन्च किया FASTag Annual Pass NH और NE पर 1 साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक यात्रा काम करेगा, लेकिन ये स्टेट या लोकल एक्सप्रेसवे जैसे Yamuna Expressway, Mumbai–Pune Expressway पर मान्य नहीं होगा। पढ़ें पूरी डीटेल।

image

Photo Credit: Financial Express

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 15 अगस्त 2025 को  FASTag Annual Pass लॉन्च किया। यह सुविधा खासतौर पर निजी वाहन मालिकों के लिए शुरू की गई है, जिससे वे टोल प्लाजा पर बिना किसी रुकावट के यात्रा कर सकें। इसके लिए 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद, यूजर को एक साल में 200 बार टोल-फ्री यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

इन रास्तों पर मिलेगा फायदा

यह पास केवल राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (NE) पर लागू होता है, जिनका प्रबंधन NHAI या केंद्र सरकार करती है। यानी अगर आप इन रास्तों पर सफर करेंगे, तो हर बार टोल देने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

इन सड़कों पर पास मान्य नहीं होगा

ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह पास राज्य सरकार के अधीन आने वाले एक्सप्रेसवे और टोल रोड्स पर काम नहीं करेगा। जैसें-

  • यमुना एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (उत्तर प्रदेश)
  • समृद्धि महामार्ग और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (महाराष्ट्र)
  • अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे (गुजरात)
  • अटल सेतु (गोवा)

इन रास्तों पर आपको सामान्य FASTag बैलेंस से ही टोल देना होगा।

किनके लिए है पास

यह सुविधा सिर्फ निजी, गैर-वाणिज्यिक वाहनों (जैसे कार, जीप, वैन) के लिए है। टैक्सी, बस, ट्रक, दोपहिया या किसी भी वाणिज्यिक वाहन पर यह लागू नहीं होगी। पास किसी और को ट्रांसफर भी नहीं किया जा सकता।

ट्रिप की गिनती कैसे होगी

  • अगर आप पॉइंट-आधारित टोल से गुजरते हैं तो एक तरफ की यात्रा = एक यात्रा मानी जाएगी।
  • रिटर्न यानी आने-जाने पर इसे दो यात्राएं गिना जाएगा।
  • टिकट सिस्टम वाली सड़कों पर पूरी यात्रा (एंट्री से एग्जिट) एक ही ट्रिप मानी जाएगी।

FASTag Annual पास कैसे बनवाएं

  • NHAI या सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) की आधिकारिक वेबसाइट या हाईवे ट्रैवल ऐप पर जाएं।
  • वहां अपना वाहन नंबर और FASTag आईडी दर्ज करें।
  • 3,000 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करें।
  • पेमेंट के कुछ घंटों के भीतर आपके पास का एक्टिवेशन SMS या ऐप पर आ जाएगा।

एक साल पूरा होने पर यह पास अपने आप बंद हो जाएगा और आपका FASTag सामान्य मोड पर काम करेगा। अगर आप फिर से इस सुविधा का फायदा लेना चाहते हैं, तो 3,000 रुपये देकर इसे नवीनीकृत कर सकते हैं। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को हर साल हजारों रुपये की बचत होगी, टोल प्लाज़ा पर समय बचेगा और सफर भी आरामदायक होगा।

क्यों बाहर रखे गए कुछ एक्सप्रेसवे?

राज्य सरकारों द्वारा संचालित सड़कों को इस योजना से बाहर रखा गया है क्योंकि उनका प्रबंधन NHAI के बजाय राज्य एजेंसियां करती हैं। फिलहाल यह पास सिर्फ उन्हीं सड़कों पर काम करेगा जो केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती हैं।

आगे क्या हो सकता है

तेजी से लोकप्रिय हो रहे इस मॉडल को देखते हुए संभावना है कि भविष्य में केंद्र और राज्य मिलकर और ज़्यादा सड़कों को इस सुविधा में शामिल करें। अभी के लिए, निजी वाहन मालिकों को इसका सबसे बड़ा फायदा मिलेगा, जबकि वाणिज्यिक वाहन मालिकों को इसी तरह की नई पहल का इंतजार करना पड़ेगा।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ