12 जिले, 370 गांव, किसानों को मुआवजा, नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे पर आया ताजा अपडेट

Nagpur-Goa Shaktipeeth Expressway: देश में वर्तमान में दर्जनों एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से कई देश के कई राज्यों को आपस में जोड़ा जा सकेगा। हाल ही में नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे का अपडेट सामने आया है। इसमें 100 से ज्यादा का काम पूरा किया जा चुका है।

Nagpur-Goa Shaktipeeth Expressway

Photo Credit- X

Nagpur-Goa Shaktipeeth Expressway: नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए उन गांवों का सर्वे शुरू हो चुका है, जहां से इस एक्सप्रेसवे की सड़क गुजरेगी। एक्सप्रेसवे के बनने से 12 जिलों को सीधा फायदा मिलेगा। इसमें कुल 370 गांवों से जमीन ली जानी है। इसके लिए मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। कहा जा रहा है कि इसके बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही बिजनेस में भी तेजी आएगी, क्योंकि सड़क बनने से कई राज्यों को आपस में जोड़ा जा सकेगा। इससे सफर में तेजी आएगी, जिससे रास्ते में आने वाले हर गांव और जिले के विकास में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे

यह एक्सप्रेसवे खास तौर पर धार्मिक स्थलों तक लोगों की पहुंच को आसान बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके बनने से सीधी कनेक्टिविटी कोंकड़, विदर्भ क्षेत्र और मराठवाड़ को मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कोंकड़ से गुजरते हुए गोवा तक पहुंच को आसान बनाएगा।

विज्ञापन

इसका नाम शक्तिपीठ इसलिए रखा गया है, क्योंकि ये तुलजापुर, रेणुका माता, महालक्ष्मी और अंबेजोगाई जैसी जगहों को आपस में जोड़ने का काम करेगा। इसकी लंबाई लगभग 800 किलोमीटर होगी। सितंबर तक रोड बनाने के लिए जमीन का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

अब तक कितना काम हुआ पूरा?

इस एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए करीब 370 की एक लिस्ट बनाई गई है। इन गांवों के लोगों से सरकार जमीन खरीदने वाली है। ताजा अपडेट के मुताबिक, अब तक 110 गांवों की जमीन का मापन किया जा चुका है। इन गांवों से यह रास्ता निकलकर गुजरेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा फायदा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 12 जिलों और 39 तालुकाओं से होते हुए गुजरेगा। सितंबर के महीने तक बाकी के गांवों की जमीन भी नाप ली जाएगी। इसके बाद ही फिर जिन किसानों से जमीन ली जाएगी उन्हें मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके बनने से ग्रामीण क्षेत्रों को फायदा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और कनेक्टिविटी में भी सुधार हो सकेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ