Sitaram Yechury Admitted to AIIMS: सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी को सोमवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। इससे पहले उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था और फिर आईसीयू में शिफ्ट किया गया। फिलहाल वे डाॅक्टरों की निगरानी में हैं। बता दें कि सीताराम येचूरी को तेज बुखार की शिकायत के बाद सोमवार रात में यहां लाया गया था।
अस्पताल के सूत्रों की मानें तो येचुरी शाम को हाॅस्पिटल के आपातकालीन विभाग में भर्ती के लिए गए थे। अस्पताल ने उनकी बीमारी की प्रकृति के बारे में नहीं बताया। सीआईएम सूत्रों की मानें तो वे जांच के लिए गए थे उन्हें निमोनिया के कारण भर्ती कराया गया है। बता दें कि येचूरी का हाल ही में मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी हुआ था।
ये भी पढ़ेंः विधानसभा चुनाव में सियासी डेब्यू करेंगी महबूबा मुफ्ती की बेटी, मां की विरासत संभालने को तैयार इल्तिजा
लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं
सीताराम येचूरी सीपीएम के महासचिव हैं। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और वामपंथी चेहरा माने जाते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को कोई ज्यादा सफलता नहीं मिली। हालांकि उनकी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई वाली इंडिया गठबंधन का चेहरा थी। बता दें कि 1967 में कम्यूनिस्ट पार्टी में टूट के बाद से ही पार्टी अलग-थलग हो चुकी है। ये और बात है कि त्रिपुरा, बंगाल और केरल में पार्टी का लंबे समय तक शासन रहा।
ये भी पढ़ेंः प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते-बोलते कुर्सी से गिरे कांग्रेस नेता, हार्ट अटैक से चली गई जान
संबंधित खबरें
'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
10 mins agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
58 mins agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
3 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
3 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
4 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
10 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
11 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
11 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines