कौन हैं सुप्रीम कोर्ट के 2 नए जज? 1 बन सकते हैं भारत के चीफ जस्टिस

सुप्रीम कोर्ट में 2 नए जजों की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में अब जजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

Supreme court, Supreme court judge, Delhi News, Justices Alok Aradhe and Vipul Pancholi, High Court, News 24, सुप्रीम कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के जज, दिल्ली समाचार, जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल पंचोली, हाईकोर्ट, न्यूज़ 24

जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल पंचोली

सुप्रीम कोर्ट को बुधवार को 2 नए जज मिले हैं। अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को दोनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। जानिए कौन हैं दोनों जज?

विज्ञापन

कौन हैं जस्टिस आलोक अराधे?

जस्टिस आलोक अराधे का जन्म 13 अप्रैल 1964 को हुए हैं। आलोक 2009 में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अतिरिक्त जज बने। इसके बाद जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस रहे। आलोक अराधे जुलाई 2023 में तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे। करीब 2 साल तक वहां सेवा देने के बाद जनवरी 2025 में आलोक बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने। अब सुप्रीम कोर्ट के जजों के पैनल में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘आग में घी डालना है लोगों का काम’, रामभद्राचार्य और प्रेमानंद महाराज विवाद पर बोले बागेश्वर बाबा

कौन हैं जस्टिस विपुल पंचोली?

मूलरूप से गुजरात के रहने वाले जस्टिस विपुल मुनभाई पंचोली का जन्म 28 मई 1968 को अहमदाबाद में हुआ है। पढ़ाई के बाद विपुल पंचोली 2014 में गुजरात हाई कोर्ट में अतिरिक्त जज बने। करीब 2 साल सेवा देने के बाद उन्हें 2016 में स्थायी जज बना दिया गया। इसके बाद जुलाई 2023 में विपुल पंचोली का पटना हाई कोर्ट में ट्रांसफर हो गया। जुलाई 2025 में वो पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बन गए।

विज्ञापन

2031 में पंचोली बन सकते हैं भारत के चीफ जस्टिस

बता दें कि केंद्र सरकार ने बुधवार को दोनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दोनों जजों की पदोन्नति की सिफारिश की थी। ऐसे में जस्टिस पंचोली अक्टूबर 2031 में भारत के चीफ जस्टिस बन सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ