Who is Rinson Jose: केरल के वायनाड का रहने वाला 37 वर्षीय रिंसन जोस अब नॉर्वे का नागरिक है, लेकिन लेबनान में हुए पेजर ब्लास्ट के बाद नॉर्वे, बुल्गारिया और लेबनान की पुलिस को उसकी तलाश है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बुल्गारिया के सोफिया स्थित नॉर्टा ग्लोबल लिमिटेड ने हिजबुल्लाह को पेजर बेचा था, इन्हीं पेजर्स में 17 सितंबर को एक साथ ब्लास्ट हुआ। बुल्गारिया की स्टेट सिक्योरिटी एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि लेबनान के पेजर धमाके में वह बुल्गारिया में रजिस्टर्ड अनाम कंपनी की भूमिका के बारे में जांच कर रही है।
सीबीएस न्यूज ने दस्तावेजों की छानबीन के बाद कहा कि नॉर्टा ग्लोबल लिमिटेड को अप्रैल 2022 में बुल्गारिया में रजिस्टर कराया गया था और इस कंपनी का एकमात्र मालिक रिंसन जोस है, जो नॉर्वे का नागरिक है। ऑनमनोरमा ने नॉर्वे में मौजूद अपने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि रिंसन जोस पहले कंसल्टेंसी फर्म चलाता था और मलयाली कम्युनिटी में काफी एक्टिव था। वह त्यौहारों के आयोजन और फुटबॉल क्लब को लेकर बेहद सक्रिय था।
ये भी पढ़ेंः कौन था इब्राहिम अकील? हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को इजराइल ने किया ढेर
डीएन मीडिया के लिए नौकरी
रिंसन की लिंक्डइन प्रोफाइल से पता चलता है कि मार्च 2022 से वह डीएन मीडिया ग्रुप के लिए काम करता है। प्रोफाइल में उसने अपने आपको नॉर्टा लिंक चलाने वाला एंटरप्रेन्योर बताया है, जोकि आईटी सर्विसेस, कंसल्टिंग और रिक्रूटमेंट के सेक्टर में काम करती है। रिंसन जोस ने पांडिचेरी यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है और इंटरनेशनल सोशल वेलफेयर में मास्टर्स की डिग्री भी उसके पास है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्टा ग्लोबल लिमिटेड को नॉर्टा लिंक की शेल कंपनी माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंसन जोस के इस समय अमेरिका में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
14.9 करोड़ का ट्रांजैक्शन
एलबीसी इंटरनेशनल ने कहा है कि 1.6 मिलियन यूरो (14.9 करोड़) नॉर्टा ग्लोबल के जरिए बुल्गारिया ट्रांसफर किए गए हैं और उसके बाद हंगरी भेजे गए हैं। माना जा रहा है कि कंपनी का मुख्य काम फाइनेंशियल था, न कि ऑपरेशनल। बुल्गारिया स्टेट एजेंसी ने भी यह दावा किया है कि पेजर्स की खरीद-बिक्री बुल्गारिया से नहीं हुई है।
वायनाड के डिप्टी एसपी स्पेशल ब्रांच ने कहा है कि मीडिया में खबरें आने के बाद से उन्होंने रिंसन जोस के बारे में जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। हालांकि वायनाड में रहने वाली रिंसन की फैमिली को लेबनान पेजर ब्लास्ट में उसकी कथित संलिप्तता के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। पुलिस रिंसन के घर पहुंची है, लेकिन उसके परिजनों से कोई पूछताछ नहीं की है। पुलिस ने घर का दौरा किया और परिवार की वित्तीय हालत के बारे में जानकारी ली।
एक दशक से नॉर्वे में है रिंसन
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंसन पिछले एक दशक से नॉर्वे में है। हालांकि परिवार को उसकी कंपनी और बिजनेस के बारे में पता नहीं है। रिंसन के पिता जोस मूथेदम मन्नथवाडी में टेलर का काम करते हैं, रिंसन के नॉर्वे जाने के बाद भी जोस अपनी दर्जी की दुकान चला रहे हैं। स्थानीय लोग उन्हें टेलर जोस के नाम से जानते हैं।
पिछले नवंबर में आया था जोस
रिंसन जोस पिछले नवंबर में अपने मां-पिता के पास आया था। कुछ महीने रहने के बाद वह जनवरी में वापस लौट गया। एमबीए की पढ़ाई के बाद रिंसन केयरटेकर के तौर पर काम करने के लिए नॉर्वे गया और बाद में बिजनेस कंपनियों में काम करने लगा। रिंसन के अंकल थंकाचन ने कहा कि वह हर दिन परिवार को फोन करता था, हालांकि शुक्रवार को हमने उसे फोन करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हुआ।
रिंसन का जुड़वां भाई जिंसन अमेरिका में काम करता है और उनकी बहन आयरलैंड में है। लेबनान में हुए पेजर ब्लास्ट में इजरायल की जासूसी एजेंसी मोसाद का हाथ माना जा रहा है। पेजर ब्लास्ट में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 2800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
6 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
7 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
9 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
10 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
11 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines