कौन था इब्राहिम अकील? हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को इजराइल ने किया ढेर

Hezbollah Commander Ibrahim Aqil Killed: हिजबुल्लाह कमांडर इब्राहिम अकील की इजराइल के हमले में मौत हो गई है। वह हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स का टॉप कमांडर था।

Hezbollah Commander Ibrahim Aqil

हिजबुल्लाह कमांडर ढेर।

Hezbollah Commander Ibrahim Aqil Killed: इजराइल और लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह के बीच जंग तेज होती जा रही है। इजराइल ने पहले पेजर, फिर वॉकी-टॉकी और सोलर पैनल में विस्फोटक छिपाकर हिजबुल्लाह के लड़ाकों को निशाना बनाया था। जिसके बाद हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह ने भी इजराइल को धमकी दी थी। इस जंग के बीच इजराइल ने शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़ा हमला किया। जिसमें हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील मारा गया।

विज्ञापन

कौन था इब्राहिम अकील?

बेरूत हिजबुल्लाह का गढ़ माना जाता है। शुक्रवार को इजराइल की ओर से हुए इस हमले में आठ लोग मारे गए। जबकि दर्जनों घायल हो गए। इब्राहिम अकील हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स का टॉप कमांडर था। कहा जाता है कि वह काफी पावरफुल था। वह हिजबुल्लाह आर्म्ड फोर्सेज का दूसरा सबसे प्रमुख कमांडर भी था। इससे पहले इजराइल ने टॉप कमांडर फुआद शुक्र को जुलाई में आईडीएफ हमले में ढेर कर दिया था। इब्राहिम ने फुआद की मौत के बाद उसकी जगह ली थी। हालांकि हिजबुल्लाह ने उसकी मौत की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

ये था आरोप 

इब्राहिम अकील पर इजराइली खुफिया अड्डे पर हमला करने का आरोप था। इस हमले में कई लोगों की जान चली गई थी। इजराइल ने अब हिजबुल्लाह से इसका बदला ले लिया है। खास बात यह है कि अमेरिका ने भी उस पर 7 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 58 करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आपको बता दें कि इजराइल ने इससे पहले फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के नेता सालेह अल-अरुरी का भी खात्मा कर दिया था। इजराइल का ये बेरूत में तीसरा बड़ा हमला है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने गाजा पर हमला कर दिया था। इस युद्ध के बाद से इजराइली सैनिक और हिजबुल्लाह लड़ाके इजरायल-लेबनान सीमा पर एक-दूसरे से जंग में शामिल हैं। हमास के कमजोर होने के बाद युद्ध इजरायल की उत्तरी सीमा पर चला गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ