तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वो है के. अन्नामलाई. खबरें हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व तमिलनाडु अध्यक्ष अन्नामलाई पार्टी से इस्तीफा देने वाले हैं. उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह और वरिष्ठ नेता बीएल संतोष से मुलाकात कर इस्तीफा देने पर चर्चा की. ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा फैसला कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान अन्नामलाई को रोकने की काफी कोशिश कर रही है, लेकिन उन्होंने बड़ी ही नम्रता से कहा कि वो अब अपना रास्ता खुद तय करना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े ही क्यों पहनते हैं तमिलनाडु के CM विजय? खुद किया इस खास लुक का खुलासा
कौन हैं के. अन्नामलाई?
के. अन्नामलाई का पूरा नाम कुप्पुसामी अन्नामलाई है. उनका जन्म तमिलनाडु में हुआ, उन्होंने इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की. इसके बाद अन्नामलाई संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर IPS बने. वो 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के अधिकारी रहे और अपनी सख्त कार्यशैली की वजह से काफी फेमस हुए. करीब नौ साल तक पुलिस सर्विस में रहने के बाद अन्नामलाई ने साल 2020 में IPS की नौकरी छोड़ दी. उसी साल वो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने. बीजेपी में शामिल होने के कुछ समय बाद ही उन्हें तमिलनाडु इकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया और उनकी सक्रियता ने जल्द ही उन्हें राज्य की राजनीति का बड़ा चेहरा बना दिया.
तमिलनाडु बीजेपी के सबसे युवा अध्यक्ष
साल 2021 में अन्नामलाई को तमिलनाडु बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वो इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेताओं में शामिल रहे. उनके नेतृत्व में बीजेपी ने राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए कई अभियान चलाए. उनकी ‘एन मन्न, एन मक्कल’ यात्रा भी काफी चर्चित रही, जिसके जरिए उन्होंने पूरे तमिलनाडु में जनसंपर्क किया. अन्नामलाई अपनी आक्रामक राजनीतिक शैली और तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई बार डीएमके सरकार पर खुलकर हमला बोला और बीजेपी को तमिलनाडु में मजबूत करने के लिए जी जान लगा दी. अब उनके इस्तीफे की चर्चा के बाद सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि वो आगे कौन सा रास्ता चुनते हैं. उनका अगला कदम तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बना सकता है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं राधन पंडित? थलापति के ‘विजय’ की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी, अब TVK सरकार में मिला बड़ा पद
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
19 mins agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
36 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines