ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े ही क्यों पहनते हैं तमिलनाडु के CM विजय? खुद किया इस खास लुक का खुलासा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय इन दिनों अपने अनोखे पहनावे की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. वे अक्सर काले और सफेद रंग के सूट में नजर आते हैं. अब खुद मुख्यमंत्री ने त्रिची में हुई एक जनसभा के दौरान इस खास लुक का खुलासा किया है.

CM Vijay
1 / 7

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय इन दिनों अपने अनोखे पहनावे की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. वे अक्सर काले और सफेद रंग के सूट में नजर आते हैं. अब खुद मुख्यमंत्री ने त्रिची में हुई एक जनसभा के दौरान इस खास लुक का खुलासा किया है.

विज्ञापन

रैली में किया खुलासा

रैली में किया खुलासा2 / 7

मुख्यमंत्री विजय ने रैली में कहा कि लोग उनके सूट पहनने पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं. उन्होंने पूछा कि क्या सूट पहनने का अधिकार सिर्फ सत्ता में बैठे लोगों तक सीमित है. उन्होंने जोर देकर कहा कि आम नेता भी सूट पहन सकता है. यह बयान उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है.

विज्ञापन

क्यों चुना ब्लैक एंड व्हाइट शूट

क्यों चुना ब्लैक एंड व्हाइट शूट3 / 7

विजय ने बताया कि वे जानबूझकर सिर्फ काला और सफेद रंग चुनते हैं. उनके अनुसार, इन दोनों रंगों का इस्तेमाल उनकी राजनीति और सोच की स्पष्टता को दिखाने के लिए है. वे बोले, 'मैं अपनी हर चीज में ब्लैक एंड व्हाइट रहूंगा.'

ब्लैक एंड व्हाइट का राज

ब्लैक एंड व्हाइट का राज4 / 7

ब्लैक एंड व्हाइट शब्द का उन्होंने स्पष्ट मतलब भी दिया. इससे उनका इरादा है कि उनके फैसले, नीतियां और राजनीति कभी धुंधली नहीं होंगी. सब कुछ साफ और दो रंगों में होगा.

विज्ञापन

काला रंग क्या दर्शाता है?

काला रंग क्या दर्शाता है?5 / 7

काले रंग के प्रतीकात्मक अर्थ पर भी उन्होंने इशारा किया. रैली में मौजूद जनता की तरफ इशारा करते हुए कहा कि काला रंग क्या दर्शाता है, यह लोग अच्छी तरह समझते हैं. यह टिप्पणी उनके समर्थकों के बीच खासा चर्चित रही.

क्यों स्टाइल स्टेटमेंट मान रहे लोग?

क्यों स्टाइल स्टेटमेंट मान रहे लोग?6 / 7

पिछले कुछ समय से विजय के लगातार सूट पहनने को लेकर राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर काफी बहस हो रही थी. कई लोग इसे स्टाइल स्टेटमेंट मान रहे थे तो कुछ इसे अलग संदेश के रूप में देख रहे थे. त्रिची रैली में पहली बार उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी.

विज्ञापन

मजबूत और यादगार बनाने की कोशिश

मजबूत और यादगार बनाने की कोशिश7 / 7

कई लोगों का मानना है विजय का यह लुक उनके नए राजनीतिक अवतार को मजबूती दे रहा है. सिर्फ दो रंगों में सीमित रहकर वे अपनी छवि को मजबूत और यादगार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. यह स्टाइल अब उनकी पहचान का अहम हिस्सा बन चुका है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन