कौन हैं IFS डॉ. सत्यांजल पांडे? जो पाकिस्तान में बनेंगे भारत के नए कार्यवाहक उच्चायुक्त

Who is IFS Satyanjal Pandey: भारत और पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों के बीच वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी डॉ. सत्यांजल पांडे को इस्लामाबाद में बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है. वह गीतिका श्रीवास्तव की जगह भारत के नए कार्यवाहक उच्चायुक्त बन सकते हैं. जानिए पेशे से डॉक्टर रहे सत्यांजल पांडे के पास कितना अनुभव है और वह अभी कहां तैनात हैं.

IFS Satyanjal Pandey, India Next Charge d Affaires Pakistan, Indian High Commission Islamabad, Geetika Srivastava, India Pakistan Relations

Who is IFS Satyanjal Pandey: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच राजनयिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी डॉ. सत्यांजल पांडे पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में भारत के नए कार्यवाहक उच्चायुक्त नियुक्त किए जा सकते हैं. वह वरिष्ठ राजनयिक गीतिका श्रीवास्तव की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल अब पूरा हो चुका है. सूत्रों के मुताबिक, साल 2008 बैच के आईएफएस अधिकारी डॉ. सत्यांजल पांडे फिलहाल श्रीलंका में भारत के उप उच्चायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. नियुक्ति प्रक्रिया फाइनल होने के बाद वे सीधे श्रीलंका से पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे. गौरतलब है कि अगस्त 2023 में गीतिका श्रीवास्तव को इस्लामाबाद में इस पद पर तैनात किया गया था और अब उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है.

विज्ञापन

कार्यवाहक उच्चायुक्त ही क्यों संभाल रहे हैं कमान?

दरअसल, अगस्त 2019 में जब भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उसका विशेष राज्य का दर्जा खत्म किया था, तब पाकिस्तान ने बौखलाहट में दोनों देशों के राजनयिक संबंधों का स्तर घटा दिया था. तब से लेकर अब तक दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों ही जगहों पर पूर्णकालिक उच्चायुक्त की नियुक्ति नहीं हुई है. दोनों देशों के उच्चायोगों का कामकाज उनके संबंधित कार्यवाहक उच्चायुक्त ही संभालते आ रहे हैं.

विज्ञापन

डॉक्टरी छोड़कर बने राजनयिक, जानिए कितनी है पढ़ाई

डॉ. सत्यांजल पांडे के पास विदेश सेवा का लंबा और शानदार अनुभव है. उन्होंने भारतीय विदेश सेवा में करीब 17 साल और 10 महीने का वक्त बिताया है. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, राजनयिक बनने से पहले उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की थी. उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMC) से साल 1999 से 2004 के बीच अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी की थी.

उनकी शुरुआती स्कूली शिक्षा उत्तर प्रदेश के आगरा से हुई है. उन्होंने आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की और ऋषि ज्ञान केंद्र से शुरुआती शिक्षा ली थी. एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने अपनी प्रशासनिक और प्रबंधन क्षमता को निखारने के लिए आईआईएम बेंगलुरु (IIM Bengaluru) से डिप्लोमा इन एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट की पढ़ाई भी पूरी की. अब तल्ख रिश्तों के बीच पाकिस्तान में भारत का पक्ष मजबूती से रखने की बड़ी चुनौती उनके कंधों पर होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ