हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Christmas Day 2023: क्रिसमस डे कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहीं 5 बड़ी बातें, जानिए यहां

PM Narendra Modi on Christmas Day 2023: पीएम मोदी ने कहा कि, हमारा मंत्र है सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सबका प्रयास। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास का फायदा हर किसी तक पहुंचे।

विज्ञापन

PM Narendra Modi on Christmas Day 2023: क्रिसमस डे के अवसर पर दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को इसकी बधाई और शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत सुखद है कि आपसब मेरे निवास स्थान पर आए। जब इंडियन माइनोरिटी फाउंडेशन ने यह प्रस्ताव रखा था कि हमसब मिलकर क्रिसमस मनाएं तो मैंने कहा कि क्यों न मेरे निवास पर मनाएं और उसी में से यह कार्यक्रम बन गया। यह मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है।

1-पीएम मोदी ने कहा कि ईसाई समुदाय के साथ मेरा संबंध कोई नया नहीं है। मेरा उनसे बहुत पुराना और आत्मीय नाता रहा है। गुजरात का सीएम रहने के दौरान ईसाई समुदाय के लोगों के साथ अक्सर मेरा मिलना जुलना होता रहता था। मैं जहां से चुनाव लड़ता था वहां भी ईसाईयों की एक बहुत बड़ी आबादी है।

ये भी पढ़ें-गजब हो गया भाई! घोड़े पर सवार होकर चोर आए मंदिर में चोरी करने, फिर जो हुआ…

विज्ञापन

2-पीएम ने कहा कि क्रिसमस वो दिन है जब हम जीसस क्राइस्ट के जन्म को मनाते हैं। ये उनके जीवन के संदेश और मूल्यों को भी याद करने का समय है। जीसस ने करुणा और सेवा के मूल्यों को जिया है। उन्होंने एक ऐसा समाज बनाने के लिए काम किया जिसमें सबके लिए न्याय हो और जो समाज समावेशी हो।

3-पीएम मोदी ने कहा कि समाज जीवन की अलग-अलग धाराओं में कई ऐसे समान मूल्य मिलते हैं जो हमें एकजुट करते हैं। उदाहरण के लिए पवित्र बाइबल में कहा गया है कि ईश्वर ने हमें जो भी सामर्थ्य दिया है उसका उपयोग हम दूसरों की सेवा के लिए करें।

विज्ञापन

4-पीएम ने कहा कि बाइबल में सत्य को बहुत महत्व दिया गया है और कहा गया है कि सत्य ही हमें मुक्ति का मार्ग दिखाएगा। सभी पवित्र उपनिषदों ने भी अल्टीमेट ट्रूथ को जानने पर फोकस किया है, ताकि हम स्वयं को मुक्त कर सकें। हम अपने साझा मूल्यों और अपनी साझी विरासत पर फोकस करके एकसाथ आगे बढ़ सकते हैं।

5-पीएम मोदी ने कहा कि होली पोप ने क्रिसमस के अपने एक संबोधन में ईसा मसीह से प्रार्थना की थी कि जो लोग गरीबी खत्म करने में जुटे हैं उन्हें उनका आशीर्वाद मिले। वे मानते हैं कि गरीबी व्यक्ति कि गरिमा को चोट पहुंचाती है। हमारा मंत्र है सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सबका प्रयास। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास का फायदा हर किसी तक पहुंचे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-कौन थे आतंकियों से लोहा लेने वाले करणबीर सिंह नट? 8 साल कोमा में रहने के बाद हुआ निधन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola