गजब हो गया भाई! घोड़े पर सवार होकर चोर आए मंदिर में चोरी करने, फिर जो हुआ...

Kanpur Uttar Pradesh Newsa: घोड़ों पर चोरों के आने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Kanpur Uttar Pradesh viral video

Kanpur Uttar Pradesh viral video: चोरों द्वारा चोरी करने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आपने यह भी सुना होगा कि कभी चोरी करने के बाद चोर कैसै पैसे वापस करके चले गए हो और एक लेटर भी छोड़ दिया। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि चोरी करने के लिए चोर घोड़े पर सवार होकर आए हों। ऐसा ही हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से आया है। यहां एक मंदिर में चोरी करने के लिए चोर घोड़े पर सवार होकर आए।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर के बर्रा-6 में केडीए धर्मशाला के पास राधा मोहन मंदिर की दान पेटी चुराने के लिए आए चोर घोड़े पर सवार थे। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना 20 दिसंबर के रात की है। हालांकि चोर अपने मकसद में सफल नहीं हो पाए, क्योंकि जैसे ही वे मंदिर के अंदर दानपेटी चुराने के लिए घुसे वैसे ही आसपास के कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। इसे देखकर चोर भाग गए।

विज्ञापन

वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन

कु्त्तों के भौंकने से आसपास के लोगों की नींद भी टूट गई और वे मंदिर की तरफ गए, लेकिन तबतक चोर घोड़े पर बैठकर मौके से फरार हो चुके थे। घोड़ों पर चोरों के आने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। घटना के बाद मंदिर के केयरटेकर ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरार चोरों की तलाश की जा रही है। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ