बंगाल की ये महिला प्रधान कौन? खुद मिट्टी के घर में रहकर लोगों को दिला रहीं पक्के मकान

West Bengal Tribal Panchayat Pradhan Pakmuni: पाकमुनी बस में पंचायत कार्यालय जाती हैं, वह पतल बेचकर अपने परिवार का लालन पोषण करती हैं।

west bengal, west bengal tribal, west bengal panchayat pradhan, west bengal pakmuni, home

पाकमुनी

विज्ञापन

अमर देव पासवान, आसनसोल

West Bengal Tribal Panchayat Pradhan Pakmuni: पश्चिम बंगाल आसनसोल कांक्सा ब्लॉक के मलान दिघी ग्राम पंचायत की रहने वाली एक आदिवासी महिला वैसे तो राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल की एक कार्यकर्त्ता है, पर उनके द्वारा पार्टी के प्रति निष्ठा और आत्मसमर्पण को देख पार्टी की ओर से उनको मलान दिघी ग्राम पंचायत से इलेकटेड पंचायत प्रधान बनाया गया है।

Advertisment

पतल बेचकर करती हैं गुजारा

पंचायत प्रधान बनकर आदिवासी महिला पाकमुनी ने अपने पंचायत मे आम जनता के लिये कुछ इस ऐसे कार्य करके दिखाया जिसको देख उनकी पार्टी के लोग ही नही बल्कि अन्य दल के नेता और कार्यकर्त्ता भी उनकी तारीफें करते नही थकते हैं। पाकमुनी वैसे तो खुद कच्चे मिट्टी से बने एक खपड़ैल मकान मे अपनी परिवार के साथ रहती है, जिसमें भी जगह-जगह दरारें पड़ी हुई है। पाकमुनी अपने परिवार का लालन-पोषण पत्तों से बने पतल बनाकर बाजारों मे बेचकर करती हैं।

रोजाना बस में जाती हैं पंचायत ऑफिस

पाकमुनी खुद बस में किराया देकर पंचायत कार्यालय जाती हैं, जहां हर रोज लोगों की समस्याएं सुनती हैं। पाकमुनी ने अपने पंचायत क्षेत्र में कई लोगों के लिये आवास योजना के तहत आवास मुहैया करवाया है,पर उन्होंने खुद कभी अपने आवास के लिये आवेदन नहीं किया। उनका मानना है की जिस दिन उनके पंचायत इलाके मे रह रहे हर लोगों का कच्चा मकान आवास योजना के तहत पक्का नहीं हो जाता तब तक वह अपने आवास के लिये आवेदन नही करेंगी।

विज्ञापन

सभी जरूरतमंद लोगों को पक्का आवास मिले ये है सपना

पाकमुनी का मानना है की वह चाहे तो जब चाहे उन्हें आवास योजना के तहत आवास मुहैया हो जाए। लेकिन वह चाहती हैं कि उनसे पहले वह उन लोगों को आवास योजना के तहत आवास मिले जिनको उनसे भी ज्यादा उसकी जरूरत है। उनका कहना है कि जरूरतमंद सभी लोगों को घर मिलने के बाद अगर उनको आवास मिलता है तो वह आवास जरूर लेंगी। उन्होंने कहा की वह अपने क्षेत्र के लोगों को खुश देखना चाहती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ