बंगाल में वोटिंग के बीच फिर बवाल, बयारबारी में TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प

West Bengal Lok Sabha Election 2024: बंगाल में अंतिम चरणों के मतदान में भी हिंसक झड़पें होने की जानकारी मिली हैं। बशीरहाट लोकसभा सीट पर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई है। यहां से बीजेपी कैंडिडेट रेखा पात्रा ने पुलिस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सीएम के इशारे पर काम कर रही है।

Voting

गुजरात में नगर निगम चुनाव का ऐलान।

विज्ञापन

Basirhat Lok Sabha BJP Candidate Rekha Patra: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान में भी बवाल होने की जानकारी मिली है। बशीरहाट के बयारबारी में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हुई है। बशीरहाट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा का एक वीडियो सामने आया है। एक्स पर सामने आए वीडियो में वे पुलिस पर गंभीर आरोप लगाती दिख रही हैं।

विज्ञापन

वे कह रही हैं कि अगर आप (पुलिस) मुझ पर हाथ उठाना चाहती है, तो उठाएं। आप पुलिस (प्रशासन) हैं, लेकिन आप सीएम के इशारों पर नाच रही हैं। आपको शर्म आनी चाहिए कि आप मुख्यमंत्री के गुलाम हैं। क्या मुख्यमंत्री ने आपको खरीद लिया है? पुलिस मुख्यमंत्री की गुलाम है और वह कोई जवाब नहीं देगी।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में भी बंगाल में कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली थी। बीजेपी और टीएमसी के वर्करों में खूब झड़पें हुई थी। बीरभूम के दुर्गापुर में टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर बीजेपी का स्टॉल तोड़ने का आरोप लगा था। जिसके बाद टीएमसी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के नेता केंद्रीय बलों के साथ मिलकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसमें उनको कामयाबी नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

बीजेपी ने पांचवें चरण में भी कई जगहों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाए थे। बीजेपी विधायक लक्ष्मण घोरुई ने कहा था कि टीएमसी के लोग गुंडागर्दी पर उतारू हो चुके हैं। वे लोगों को डरा-धमकाकर वोटिंग करवा रहे हैं। पुलिस उनका साथ दे रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ