Lady Doctor Rape Murder Case : पश्चिम बंगाल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कोलकाता के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को एक ट्रेनी लेडी डॉक्टर का शव मिला। इस दौरान लेडी डॉक्टर की गर्दन टूटी, शरीर पर चोट के निशान थे। आंख-मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। डेड बॉडी अर्धनग्न अवस्था में मिली थी। इसे लेकर पश्चिम बंगाल में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा दिलाएंगे।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर पीजी सेकंड ईयर की छात्रा थीं। तीसरे फ्लोर पर सेमिनार हॉल के अंदर लेडी डॉक्टर की डेड बॉडी सदिग्ध हालत में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पहले महिला डॉक्टर के साथ रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
यह भी पढे़ं : ‘किसी से नहीं मांगेंगे माफी’ ममता के मंत्री ने इस्तीफा देने का किया ऐलान, इस मामले में डैमेज कंट्रोल कर रही TMC
जानें ऑटोप्सी रिपोर्ट में क्या सच आया सामने?
ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार, महिला डॉक्टर के पेट, बाएं पैर, दाहिने हाथ, गर्दन, छोटी अंगुली और होठों पर चोट लगी थी। चेहरे पर नाखून के निशान थे। दोनों आंखों और मुंह से खून निकल रहा था। प्राइवेट पार्ट से भी खून बह रहा था। उसकी गर्दन की भी हड्डी टूट थी। इससे ऐसा लग रहा है कि आरोपी ने पहले रेप किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज
इस मामले में अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा। इस बीच पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लेडी डॉक्टर के परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
यह भी पढे़ं : ‘सबका साथ, सबका विकास, अल्पसंख्यक मोर्चा बंद करो’, चौतरफा घिरे सुवेंदु अधिकारी ने दी सफाई
जानें इस घटना पर क्या बोलीं CM ममता बनर्जी?
इसे लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवार से बातचीत की और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। ऐसे तो वो फांसी की सजा का सपोर्ट नहीं करती हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाएगी। अगर डॉक्टरों को राज्य प्रशासन की जांच पर भरोसा नहीं है तो वे किसी भी जांच एजेंसी को यह मामला सौंप सकते हैं। इसमें उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
15 mins ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
56 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
3 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
5 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
5 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines