पश्चिम बंगाल की दो सीटों के 15 बूथों पर कल दोबारा वोटिंग, EC को गड़बड़ी की मिली थी शिकायत

मतदान के दौरान मिली गड़बड़ी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला किया है. इनमें मगरहाट पश्चिम सीट के 11 और डायमंड हार्बर सीट के 4 बूथ शामिल हैं, जहां दोबारा वोटिंग होगी. (मनोज कुमार पांडे की रिपोर्ट)

CRPF

पश्चिम बंगाल में दो सीटों के पंद्रह बूथों पर दोबारा वोटिंग का फैसला किया गया है. मतदान के दौरान मिली गड़बड़ी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला किया है. इनमें मगरहाट पश्चिम सीट के 11 और डायमंड हार्बर सीट के 4 बूथ शामिल हैं, जहां दोबारा वोटिंग होगी. हालांकि, अभी फल्टा सीट के बूथों को लेकर विचार किया जा रहा है. जहां ईवीएम पर टैप लगाने का मामला सामने आया था.

विज्ञापन

इन पंद्रह बूथों को दोबारा वोटिंग शनिवार को करवाई जाएगी.

विज्ञापन

बता दें, पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे. वोटिंग के बाद आए ज्यादात्तर एग्जिट पोल के नतीजों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भाजपा से कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है. कुछ एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की भी संभावना जातई गई है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सीटें हैं, इसलिए साधारण बहुमत के लिए 148 सीटों की आवश्यकता होगी.

विज्ञापन

77 केंद्रों पर होगी मतगणना

मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में मतगणना केंद्रों की संख्या में और कमी कर दी है. सप्ताह पहले यह 108 से घटाकर 87 कर दी गई थी. अब राज्य में मतगणना केंद्रों की संख्या घटाकर 77 कर दी है. 2016 के विधानसभा चुनावों में राज्य में 90 केंद्रों पर मतगणना हुई थी. 2021 के विधानसभा चुनावों में मतगणना केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 108 कर दी गई थी. 17 अप्रैल को आयोग ने यह संख्या घटाकर 87 कर दी थी, अब इसे और घटाकर 77 कर दिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ