पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले ECI का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस, CAPF का हिस्सा रहेगी पुलिस

West Bengal By Election 2024 : पश्चिम बंगाल में उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच चुनाव आयोग ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Election Commission | Bihar SIR | Bihar Election 2025

चुनाव आयोग बिहार SIR के बाद पहली बार मीडिया को संबोधित करेगा।

West Bengal By Election 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के साथ पश्चिम बंगाल में भी उपचुनाव हो रहा है। इसे लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस बीच चुनाव आयोग ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को नोटिस जारी किया और आज शाम 8 बजे तक जवाब मांगा है। साथ ही ECI ने उपचुनाव में राज्य पुलिस के जवानों को सीएपीएफ से जोड़ दिया।

पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को नोटिस भेजा। उन्हें राष्ट्रीय प्रतीक और पश्चिम बंगाल पुलिस पर कथित टिप्पणी के आरोप में यह नोटिस जारी किया गया। चुनाव आयोग ने उन्हें जवाब देने के लिए शाम 8 बजे तक का समय दिया है।

टीएमसी सांसदों ने बीजेपी नेता की थी शिकायत

टीएमसी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग दफ्तर में शिकायत पत्र दिया था, जिसमें उपचुनाव में निष्पक्ष वोटिंग कराने की मांग की थी। साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार के विवादित बयान की भी शिकायत की। चुनाव आयोग ने टीएमसी की शिकायतें मिलने के 20 घंटे के भीतर ही कार्रवाई की। साथ ही ECI ने टीएमसी से प्राप्त शिकायतों के जवाब में किसी भी देरी या निष्क्रियता के आरोपों को खारिज कर दिया।

उपचुनाव में सीएपीएफ से अटैच रहेंगे पुलिसकर्मी

चुनाव आयोग ने आज दोपहर एआईटीसी प्रतिनिधिमंडल को बैठक के लिए बुलाया और उनकी शिकायतों को सुना। आयोग के निर्देश पर पश्चिम बंगाल के सीईओ ने 10 नवंबर को एआईटीसी आवेदनों पर राज्य स्तरीय बल तैनाती समिति की बैठक बुलाई। इसके बाद चुनाव आयोग ने निर्देश दिया कि उपचुनाव में राज्य पुलिस के जवान हमेशा सीएपीएफ के नेतृत्व वाली टीम का हिस्सा रहेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ