Wallet को बनाना है मनी मैग्नेट? तो पर्स में रखें ये एक छोटी सी चीज; होगी मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips For Wallet: अगर आप भी मां लक्ष्मी की खास कृपा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सरल सा उपाय अपना सकते हैं। अपने पर्स में एक छोटी सी चीज रखकर अपनी किस्मत बदल सकते हैं।

Vastu Tips For Wallet maa laxmi blessing

मां लक्ष्मी के उपाय

विज्ञापन

कहीं आपके पर्स के वजह से मां लक्ष्मी आपसे रूठी तो नहीं हैं? हो सकता है कि आपकी किसी भूल के कारण आप पर मां लक्ष्मी की खास कृपा हो ही न पा रही हो और उस गलती से अनजान आप बस उपाय (Upay for Money) और टोटके अपनाने में लगे हुए हैं, तो आइए आपको कुछ गलतियों को बताने के साथ ही एक सरल उपाय बताते हैं, जिसे करने के बाद आप मां लक्ष्मी (Maa Laxmi Ke Upay) की खास कृपा पा सकते हैं।

विज्ञापन

वॉलेट या पर्स में क्या न रखें?

वास्तु शास्त्र में कई चीजों के बारे में बताया जाता है जिन्हें अपनाकर आप अपने लाइफ में काफी कुछ चेंज कर सकते हैं। शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें जैसे- फटे नोट, देवी-देवता या किसी व्यक्ति की तस्वीर, किसी मृत व्यक्ति की फोटो और दवा आदि नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है और मां लक्ष्मी भी आपसे रूठ सकती हैं।

विज्ञापन

कौन सा रंग का पर्स लकी है?

वास्तु शास्त्र में पर्स के कलर के बारे में भी जानकारी दी गई है। कुछ लोगों के लिए काले रंग का पर्स शुभ होता है। जबकि, शास्त्रों में सफेद रंग पर्स रखना काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस तरह के पर्स में हमेशा धन रहता है और व्यक्ति के पास पैसों की कभी कमी नहीं रहती है।

Wallet को कैसे बनाए मनी मैग्नेट?

अगर आप भी अपने पर्स को मनी मैग्नेट बनाना चाहते हैं या फिर कभी भी आपके पर्स में पैसे कम न हों और हमेशा वो धन से भरा रहे तो इसके लिए आप एक छोटा सा उपाय अपना सकते हैं। आपको अपने पर्स में गोमती चक्र रखना होगा। शास्त्रों में पर्स के अंदर गोमती चक्र रखना काफी शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है।

विज्ञापन

होगी मां लक्ष्मी की खास कृपा

नया पर्स का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो पहले पुराने पर्स को संभाल लें। अपने पुराने वॉलेट में आप 1 रुपये का सिक्का रखकर उसे लाल कपड़े में बांध कर रख सकते हैं। ये भी एक तरह का टोटका है जो कभी लक्ष्मी मां को रूठने नहीं देगा।

विज्ञापन

किन गलतियों से रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी?

  1. फटा पर्स का इस्तेमाल न करें।
  2. पुराने पर्स को फेंकने की न करें गलती।
  3. किसी को भी गिफ्ट न करें पर्स या वॉलेट।
  4. किसी को अपना यूज किया हुआ पर्स न दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ