---विज्ञापन---

अलर्ट! चक्रवाती तूफान की दस्तक; 12 राज्यों में 2 दिन बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम काफी ठंडा है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी हो रही है। कहीं घना कोहरा और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई हुई है। मौसम विभाग ने 30 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान लगाया है। वहीं 26 जनवरी तक दिल्ली का मौसम खराब रहेगा।

---विज्ञापन---

Weather Update IMD Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी फिर सही साबित हुई। पूर्वानुमान के मुताबिक बीती रात दिल्ली-NCR में हल्की बारिश हुई, जिससे आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। घने बादल नजर आए। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने का अलर्ट दिया है। आज दिल्ली-NCR के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भी बादल बरस सकते हैं। इससे तापमान में गिरावट आने से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। आज भी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी दोनों का दौर जारी है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला पास में बर्फबारी से गुरेज-बांदीपुरा रोड, सेमथान-किश्तवाड़, मुगल रोड बंद हैं। आज गुरुवार को हिमाचल के 5 जिलों में कोल्ड वेव चलने का येलो अलर्ट रहेगा। 28 जनवरी तक हिमाचल में बारिश, बर्फबारी, कोहरे और कोल्ड वेव का मौसम बना रहेगा। उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में भी घना कोहरा छाने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश होने के भी आसार हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR समेत देशभर में आगे मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

दिल्ली-NCR में बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 से 24°C और 9 से 10°C के बीच बना हुआ था, लेकिन दिल्ली-NCR में बीते दिन अच्छी धूप खिलने से गर्मी का अहसास हुआ और अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से दिल्ली-NCR में रात में अचानक बारिश हो गई तो और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 9.3 रह गया।

---विज्ञापन---

बीती रात हुई बारिश के बाद आज गुरुवार सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला, जिससे ठिठुरन महसूस हुई। मौसम विभाग ने आज 23 जनवरी को भी दिल्ली-NCR में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली में आज 23 जनवरी की सुबह अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरावट के बाद 21.39 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 13.05 °C और 23.97 °C रहने का पूर्वानुमान है। हवा में 29% नमी है और हवा की गति 29 किलोमीटर प्रति घंटा है।

 

---विज्ञापन---

अन्य राज्यों में ऐसा रह सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, देश में एक चक्रवाती तूफान दस्तक दे रहा है, क्योंकि 3-3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पंजाब और उसके आसपास के निचले क्षोभमंडल स्तर पर स्थित है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन निचले क्षोभमंडल स्तर पर ही हरियाणा और उसके आसपास के एरिया में स्थित है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्व राजस्थान और इसके निचले क्षोभमंडल स्तर पर स्थित है। एक और पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं के साथ एक ट्रफ के रूप में एक्टिव है।

---विज्ञापन---

इसके असर से आज 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में तूफानी हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। इस मौसम का असर दक्षिण भारत के अन्य राज्यों केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा में भी देखने का मिल सकता है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

वहीं इन तूफानी हवाओं के असर से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 जनवरी तक घना सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कोल्ड डे रहने का अलर्ट भी है।

First published on: Jan 23, 2025 07:29 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola